Mahindra XUV 3XO: Mahindra की नई SUV लॉन्‍च, लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे ढेरों फीचर्स…

Mahindra XUV 3XO: अगर आप भी लंबे टूर के लिए नई SUV खरीदने की सोच रहे है तो महिंद्रा की ये गाड़ी आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकती है। कंपनी आज यानी 29 अप्रैल 2024 को अपनी लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस वाली धांसू XUV 3XO को लॉन्च कर रही है। यह मुख्य रूप से Mahindra XUV300 का अपडेटेड वर्जन है। अपकमिंग कार में कई नए फीचर दिए गए हैं। इसका डिजाइन इसका प्लस पॉइंट माना जा रहा है। नई महिंद्रा XUV 3X0 का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से होगा।

Mahindra XUV 3XO: Mahindra की नई SUV लॉन्‍च, लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे ढेरों फीचर्स...
Mahindra XUV 3XO: Mahindra की नई SUV लॉन्‍च, लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे ढेरों फीचर्स…

मिलेंगे धांसू फीचर्स के साथ भरपूर इंटीरियर

Mahindra XUV 3XO कई वेरिएंट्स में आने की संभावना है, जिनमें MX, AX, AX3, AX5 और AX7 शामिल हैं। इनमें से कुछ वेरिएंट्स लक्ज़री पैक और प्रो वर्ज़न के साथ भी पेश किए जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस SUV में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, रिवाइज्ड सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने की उम्मीद है।

इस SUV में 360-डिग्री सराउंड कैमरा, हर्मन कार्डन का म्यूजिक सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और ADAS से भी लैस होगी। ये फीचर्स न केवल गाड़ी को आधुनिक बनाते हैं, बल्कि ड्राइविंग को भी सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

Mahindra XUV 3XO: Mahindra की नई SUV लॉन्‍च, लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे ढेरों फीचर्स...
Mahindra XUV 3XO: Mahindra की नई SUV लॉन्‍च, लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे ढेरों फीचर्स…

दमदार परफॉर्मेंस और माइलेज (Mahindra XUV 3XO)

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, XUV 3XO में पिछले मॉडल वाला ही इंजन दिया जा सकता है। हाल ही में, महिंद्रा ने एक टीज़र में माइलेज और परफॉर्मेंस के आंकड़े भी बताए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये SUV 20.1 किमी/लीटर का ARAI-प्रमाणित माइलेज देगी और साथ ही 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 4.5 सेकंड में पकड़ लेगी। यानी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ ज़्यादा माइलेज भी मिलेगा, जो भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आएगा।

Mahindra XUV 3XO की कीमत

इस धांसू SUV की कीमत की बात करे तो ये 9 से 15 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है। वैरिएंट के हिसाब से आप इस कार को ले सकते है, अगर लम्बी टूर के लिए निकलना है तो ये कार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment