टेक/ऑटो अपडेट

Mahindra Bolero Neo+: Mahindra की नई 9 Seater Bolero, बड़े स्पेस के साथ इतना कुछ, पूरा परिवार करेगा खूब एंजॉय

Mahindra Bolero Neo+: Mahindra's new 9 Seater Bolero, so much with big space, the whole family will enjoy a lot

Mahindra Bolero Neo+: वाहन निर्माता कंपनी Mahindra के वाहन लंबे समय से भारत में इस्तेमाल किये जाते रहें हैं। मजबूत बॉडी, दमदार इंजन तथा बेहतरीन फीचर्स के लिए Mahindra के वाहनों को पसंद किया जाता है। आपको जानकारी दे दें की इसी साल Mahindra अपनी Bolero Neo Plus को लांच कर सकती है।

इसका टेस्टिंग फेज पूरा हो चुका है। हालांकि अभी इसकी लांचिंग डेट के बारे में घोषणा नहीं की गई है लेकिन जानकारों का मानना है की इसको सितंबर 2024 में बाजार में उतार दिया जाएगा। बताया जा रहा है की इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये हो सकती है और इसको 7 वेरिएंट में उतारा जा सकता है, जिसमें एम्बुलेंस मॉडल भी शामिल होगा।

Mahindra Bolero Neo+: Mahindra की नई 9 Seater Bolero, बड़े स्पेस के साथ इतना कुछ, पूरा परिवार करेगा खूब एंजॉय
Mahindra Bolero Neo+: Mahindra की नई 9 Seater Bolero, बड़े स्पेस के साथ इतना कुछ, पूरा परिवार करेगा खूब एंजॉय

कैसा है लुक (Mahindra Bolero Neo+)

आपको बता दें की इसमें ग्राहकों को 7-सीटर और 9-सीटर का ऑप्शन दिया जाएगा। बोलेरो नियो की तुलना में बोलेरो नियो प्लस की लंबाई कुछ अधिक होगी। माना जा की यह 4,400 मिमी हो सकती है। इसका मौजूदा व्हीलबेस 2,680 मिमी का ही रखा जाएगा। बताया जा रहा अहइ की इस SUV की कुल चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 1,795 मिमी और 1,812 मिमी हो सकती है।

दमदार है इंजन

इसमें आपको काफी पावरफुल इंजन दिया जाएगा। बता दें की इसमें नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में 2.2L डीजल इंजन को दिया जा सकता है। इसी इंजन को स्कॉर्पियो-एन में भी दिया हुआ है। बताया जा रहा अहइ की इस इंजन को री-ट्यून किया जाएगा, जिसके कारण यह लगभग 120bhp पावर देने में सक्षम हो जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए इस गाड़ी में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को दिया जाएगा। इसमें 2WD सिस्टम भी होगा तथा इसके बाहरी लुक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किये जाएंगे।

Mahindra Bolero Neo+: Mahindra की नई 9 Seater Bolero, बड़े स्पेस के साथ इतना कुछ, पूरा परिवार करेगा खूब एंजॉय
Mahindra Bolero Neo+: Mahindra की नई 9 Seater Bolero, बड़े स्पेस के साथ इतना कुछ, पूरा परिवार करेगा खूब एंजॉय

जबरदस्त हैं फीचर्स

जानकारी दे दें की महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में आपको अधिकांश वे ही फीचर्स मिलेंगे जो अधिकतर महिंद्रा बोलेरो नियो में दिए गए हैं। इसमें आपको 2-DIN ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस मैसेजिंग सिस्टम की सुविधा दी जायेगी। इसके अलावा इसमें जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स के रूप में इस गाड़ी में को-ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS के साथ EBD और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स को दिया जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button