Automatic Desi Matka: शख्स ने जुगाड़ से मिट्टी के घड़े को बना दिया ऑटोमैटिक मटका, ये टैलेंट देख हैरान हुए लोग…

Automatic Desi Matka: गर्मी के मौसम लोग खासकर मिट्टी के घड़े का पानी पीना पसंद करते है। लेकिन मटके से पानी निकालना काफी मुश्किल होता है। यदि मटके में नल लगा हो तो उसके खराब होने की आशंका ज्‍यादा होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मटके से जुड़ा जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मिट्टी के घड़े को ऑटोमैटिक मटके में तब्दील कर देता है, जिसे देखकर लोग शख्स के टैलेंट के कायल हो गए हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो….

यहां देखें वीडियो….

इस वीडियो को Mignato Services नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि मटके में पाइप अटैच किया हुआ है और मोटर लगा हुआ है। इस मटके की खासियत ये है कि आप बस ग्लास पाइप के पास लेकर जाइए और पानी खुद ही भर जाएगा। इस वीडियो को देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं। इसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Leave a Comment