बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Plantation : बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोपे गए दो सैकड़ा पौधे, 500 पौधे लगाने का रखा गया है लक्ष्य

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
जिले के एक मात्र इंजीनियरिंग कॉलेज श्री बालाजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय आठवां मील में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एवं श्री बालाजी स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रजाति के 200 पौधों को संस्था के प्राचार्य डॉ. परेश जे. शाह, वीके पांडे, प्रोफेसर शशांक माने, भावेश खासदेव, पंकज सिंह सिसोदिया एवं विद्यार्थियों द्वारा रोपा गया।

उक्त वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था के एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नीलेश मिश्रा एवं बालाजी स्कूल ऑफ स्कॉलर्स के प्राचार्य विवेका काले के विशेष प्रयासों द्वारा संपन्न हुआ। संस्था का लक्ष्य 500 पौधे लगाने का निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें… World Water Day: बैतूल में जल सरंक्षण के लिए खोदी खंतियाँ, गंगावतरण अभियान के श्रमदानियों की पहल

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई कि वृक्षारोपण आज की प्रमुख आवश्यकताओं में से एक है। क्योंकि, जिस प्रकार हमारे चारों ओर उद्योगों के माध्यम से कार्बन उत्सर्जित हो रही है। उसके प्रभाव को यह कम करता है। साथ ही शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

यह भी पढ़ें… खास खबर: बैतूल के इन शेरों के मुंह लगा है ‘हरा खून’

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button