Betul Motor Theft: शाहपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी: ट्यूबवेल से पानी की मोटर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 नाबालिग भी शामिल
Betul Motor Theft: Major breakthrough for Shahpur Police; gang stealing water motors from tubewells busted, 2 minors also involved.

Betul Motor Theft: बैतूल जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाले गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 बाल अपचारी हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 33 हजार रुपये कीमती 2 मोटरें जब्त की हैं।
मंगलवार को फरियादी बबलू पिता फुल्लर भलावी (उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टेमरामाल) ने थाना शाहपुर उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घोनीघाट वाले खेत स्थित बोरवेल में लगी 5 एचपी की ट्यूबवेल मोटर पंप (कीमत 25000 रुपये) को 21 सितंबर को कोई अज्ञात चोर रस्सा व केबल काटकर चोरी कर ले गया। इसके अतिरिक्त, गांव के ही राजपाल वट्टी के खेत के कुएं से भी 3 एचपी की पनडुब्बी पानी की मोटर पंप (कीमत 8000) चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को पकड़ने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चोरी के संदेह में 3 आरोपियों एवं 2 विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके कब्जे से चोरी की गई ट्यूबवेल मोटर पंप एवं पनडुब्बी मोटर पंप विधिवत जप्त की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- यह भी पढ़ें : Betul Cannabis Raid: बैतूल में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की रेड: 1270 हरे पौधे सीज, आरोपियों पर NDPS एक्ट दर्ज
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक पिता शंकर कड़ोपे उम्र 20 साल, आशीष पिता चतरु काकोडिया उम्र 24 वर्ष निवासी ढुमका रैय्यत और साहिल पिता बस्तीराम धुर्वे उम्र 18 साल निवासी टेमरारैय्यत को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 2 विधि विरुद्ध बालक भी अभिरक्षा में लिए गए हैं। आरोपियों से 5 एचपी की ट्यूबवेल मोटर पंप कीमत 25 हजार और 3 एचपी की पनडुब्बी मोटर पंप कीमत 8 हजार बरामद की गई।
- यह भी पढ़ें : lpg e kyc: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, आखिरी तारीख नजदीक, घर बैठे करें यह काम
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



