Betul Cannabis Raid: बैतूल में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की रेड: 1270 हरे पौधे सीज, आरोपियों पर NDPS एक्ट दर्ज
Betul Cannabis Raid: Police raid on illegal cannabis cultivation in Betul; 1,270 green plants seized, and a case registered against the accused under the NDPS Act.

Betul Cannabis Raid: बैतूल। बीते साल जिले में एक के बाद एक कई स्थानों पर गांजे की खेती के मामले सामने आए थे। उस दौरान पुलिस ने दावा किया था कि उसने उस सरगना को भी गिरफ्त में ले लिया है, जो कि गांजे की खेती करवा रहा है। लेकिन, ऐसा लग नहीं रहा कि पुलिस गांजे की खेती पर पूरी तरह अंकुश लगा पाई है। वजह यह है कि गांजे की खेती के मामले एक बार फिर एक-एक कर सामने आ रहे हैं। हाल ही में चोपना क्षेत्र में गांजे की खेती पकड़ाई थी। अब शाहपुर क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है।
शाहपुर पुलिस ने ग्राम सेमरपुरा (सेमलपुरा) में दबिश देकर मक्के के खेत के बीच छुपाकर उगाए गए अवैध गांजे के हरे 1270 पौधे जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को 22 सितंबर को मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरपुरा निवासी नकुल जावलकर के घर के पीछे स्थित बाड़ी (खेत) में अवैध रुप से गांजे के पौधे लगे हुए हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उप निरीक्षक नीरज खरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गवाहों एवं विवेचना किट सहित मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। खेत पर संदेही नकुल जावलकर एवं उसके पिता केशव जावलकर मिले। तलाशी के दौरान मक्के की फसल के बीच में छिपाकर लगाए गए छोटे एवं बड़े आकार के हरे पत्तेदार गांजे के पौधे (फूल सहित) पाए गए।
- यह भी पढ़ें : lpg e kyc: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, आखिरी तारीख नजदीक, घर बैठे करें यह काम
2.16 लाख का माल किया बरामद
पुलिस ने मौके से अवैध हरे गांजे के 1270 पौधे जब्त किए गए, जिनकी लंबाई 2 से 8 फीट तक थी। इनका कुल वजन 54.20 किलोग्राम और कीमत लगभग 2 लाख, 16 हजार, 800 रुपये हैं। मौके की संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी कराई गई एवं जप्त पौधों को गवाहों के समक्ष सीलबंद किया गया।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से ही आरोपी केशव पिता गांगाराम जावलकर उम्र 72 वर्ष और नकुल पिता केशव जावलकर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सेमरपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहपुर में धारा 8, 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है एवं मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, उप निरीक्षक नीरज खरे, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह तिलवरिया, प्रधान आरक्षक संतोष सरेयाम, आरक्षक धीरज काले, सलमान शाह एवं जयकिशन विश्वकर्मा की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



