Betul News: बैतूल। कृषि मंडी में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण मंडी में खरीददारी बंद है। खरीदी बंद होने से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- यह भी पढ़ें : Medicinal Plants Farming: किसानों को धनवान बना देगी ये फसलें, एक एकड़ में होगी लाखों की कमाई
मंडी कर्मचारियों ने 19 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की है। 19 सितम्बर को गणेश उत्सव के कारण छुट्टी थी, लेकिन बुधवार को हड़ताल के कारण मंडी में खरीददारी बंद रही। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए। भत्ते की मांग की गई। सभी कर्मचारियों को मंडी बोर्ड में शामिल कर एक तिथि को वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा किसान परेशान है।
जानकारी मिली है कि बुधवार को कुछ किसान उपज लेकर भी पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें वापस जाना पड़ा। हालांकि कर्मचारियों ने हड़ताल के एक दिन पूर्व ही सूचित कर दिया था कि हड़ताल के कारण मंडी बंद रहेगी, लेकिन कुछ किसानों को जानकारी नहीं होने के कारण वे वाहनों में उपज लेकर आ गए थे, जिन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
- यह भी पढ़ें : Pest Control In Paddy : इस प्राकृतिक तरीके से धान की फसल पर नहीं लगेंगे कीट, बिना किसी खर्च के यह आसान तरीका आएगा काम
मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान उपज लेकर आते है। खरीदी नहीं होने से किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से किसान मंडी में उपज लेकर बेचते हैं, लेकिन हड़ताल के कारण वे उपज नहीं बेच पा रहे हैं।
कुछ किसान तो अब गांव में ही कम कीमत में व्यापारियों को उपज बेचने को मजबूर हो गए है। कब तक हड़ताल खत्म होगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे और मंडी में खरीददारी भी बंद रहेगी।