बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

युवा दवा व्यवसाई ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के भौंरा ग्राम में एक युवा मेडिकल व्यवसाई ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 10 बजे अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश (गोलू) पिता इमरत खातरकर (34) की भौंरा बस स्टैंड पर दवाई की दुकान है। बीती रात अज्ञात कारणों से उसने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिलनसार और सामाजिक व समाजसेवा के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने वाले गोलू ने यह कदम क्यों उठाया, यह कोई सोच ही नहीं पा रहा है।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस ने युवक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया। जहां पीएम करा कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button