Athernar Murder Case: बैतूल के आठनेर में सनसनीखेज मामला: मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को दबोचा
Athernar Murder Case: Sensational incident in Betul's Athernar—elderly man murdered over a minor dispute; police apprehend the accused father-son duo.

Athernar Murder Case: बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धामोरी में टमाटर चोरी के संदेह में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया और दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को भैंसदेही न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11.30 बजे ग्राम धामोरी निवासी गुलाब माटे (64) जामगांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सुरेश वाडेकर के खेत के पास सुरेश वाडेकर एवं उसके बेटे शैलेष वाडेकर ने उन्हें रोककर टमाटर चोरी करने का संदेह जताया। मृतक द्वारा आरोप का खंडन करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के दौरान गुलाब माटे की मृत्यु हो गई।
बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज
मृतक के बेटे गोलू माटे की शिकायत पर थाना आठनेर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर को दोनों आरोपियों सुरेश वाडेकर एवं शैलेष वाडेकर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भैंसदेही के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
- यह भी पढ़ें : Betul Cyber Crime: नकली रेलवे अधिकारी बनकर की थी ठगी: बैतूल कोतवाली पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह से दबोचा
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



