MP News : किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, किसान भाई को एक क्लिक में आसानी से मिलेंगी खसरा खतौनी
MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- Subsidy Fertilizer Madhya Pradesh: यूरिया-DAP के लिए इंतजार खत्म! सोमवार से किसानों को मिलने लगेगी सब्सिडी वाली खाद
- Virtual Zoo Indore: सीएम मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ, 14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी की भी सौगात
- Crime News Betul: शिकार के लिए खेत में दौड़ाया बिजली का करंट, युवक की मौत के बाद शव भी ठिकाने लगाया
- Betul Transport Department: बैतूल में बीमार वाहन चालक की बचाई जान, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने दिखाई इंसानियत
- CM Mohan Yadav Action: सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 1 तहसीलदार और 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित



