MP Airstrip Helipad Project: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यही कारण है कि आए दिन नए-नए एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे मंजूर हो रहे हैं वहीं नई रेल लाइनें और रेलगाड़ियां भी स्वीकृत कराई जा रही है। इसके साथ ही एयर कनेक्टिविटी पर भी सरकार का पूरा जोर है।
प्रदेश में हवाई सेवा का कितनी तेजी से विस्तार हो रहा है, इस बात का प्रमाण यह है कि हाल ही में रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू हुए हैं। बीते वर्ष में विमानतलों की संख्या 5 से बढ़कर 8 हुई है और शिवपुरी के लिए अनुबंध हो चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि हर 150 किमी पर एक हवाई अड्डा और हर 75 किमी पर एक हवाई पट्टी हो, ताकि सुदूर अंचलों तक हवाई पहुंच संभव हो सके।
कलेक्टरों से मांगा गया प्रस्ताव (MP Airstrip Helipad Project)
सरकार की इसी सोच को अमली जामा पहनाने के लिए विमानन विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में एयरस्ट्रिप तैयार करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 5 महानगरों में चारों ओर नए हेलीपैड भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए विमानन विभाग की ओर से कलेक्टरों को पत्र लिखकर एक महीने के भीतर प्रस्ताव मांगा गया है।
इसलिए बनाए जाएंगे नए हेलीपैड (MP Airstrip Helipad Project)
प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में वीवीआईपी मूवमेंट लगातार बना रहता है। इसके चलते आम लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर इन शहरों में नए हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कलेक्टरों से 15 दिन के अंदर प्रस्ताव मांगा गया है।

इन जिलों में बनाई जाएंगी एयरस्ट्रिप (MP Airstrip Helipad Project)
प्रदेश के 28 जिले ऐसे हैं जहां पर अभी तक एयर स्ट्रिप या हवाई पट्टी नहीं है। इन जिलों में कटनी, बैतूल, भिंड, अनूपपुर, मुरैना, बुरहानपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, धार, डिंडौरी, हरदा, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, अलीराजपुर, आगर मालवा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, श्योपुर, अशोकनगर, नरसिंहपुर, बड़वानी, पांढुर्णा, निवाड़ी, मैहर और मऊगंज जिले शामिल हैं।
- Read Also: Metropolitan City MP: एमपी के यह जिले में भी होंगे मेट्रोपोलिटन सिटी में शामिल, विकास को लगेंगे पंख
सरकार जमीन का प्रस्ताव मांगा गया (MP Airstrip Helipad Project)
यही कारण है कि विमानन विभाग ने 28 जिलों में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव बनाया है। विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी जमीन का चयन करके प्रस्ताव भेजा जाएं। इसके साथ ही यह ध्यान रखा जाएं कि हवाई पट्टी का एरिया दो हजार वर्गमीटर से कम नहीं होना चाहिए। उसके चारों तरफ बाउंड्रीवॉल भी होनी चाहिए।

50 किमी के दायरे में बनेंगे हेलीपैड (MP Airstrip Helipad Project)
विभाग की ओर से अन्य जिलों के लिए निर्देशित किया गया है कि नगरपालिका, तहसील से 50 किलोमीटर के दायरे में हेलीपैड बनाया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव 15 दिनों के भीतर भेजना होगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना और दतिया में एयरपोर्ट बन चुके हैं।
- Read Also: Betul Cobra Rescue: बैतूल में घर की छत पर घात लगाए बैठा था कोबरा, सर्पमित्र ने ऐसे किया रेस्क्यू
पांच सालों में बनेंगी इतनी सड़कें (MP Airstrip Helipad Project)
प्रदेश में सड़कों के विकास की भी ठोस योजना है। आने वाले पांच सालों में प्रदेश में नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य एक्सप्रेस-वे, मालवा-निमाड़ विकास पथ, अटल प्रगति पथ, बुंदेलखंड विकास पथ एवं मध्य भारत पथ का निर्माण करवाया जाएगा। प्रदेश में एक लाख किलोमीटर सड़क और 500 रेल ओवरब्रिज-फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। मजरा-टोला सड़क योजना में सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए 30 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। (MP Airstrip Helipad Project)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
