Ladli Behna Scheme MP: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले शगुन और भाई दूज से ₹1500 प्रतिमाह: CM मोहन यादव

Ladli Behna Scheme MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लाड़ली बहनों के लिए बड़े ऐलान (Mohan Yadav Ladli Behna Announcement) किए। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme Madhya Pradesh) की पात्र हितग्राहियों (MP Govt Scheme for Women) को रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त 250 रुपए शगुन (Rakshabandhan Shagun MP) के रूप में मिलेंगे। दीपावली के बाद भाई-दूज (Bhai Dooj Ladli Monthly Payment) से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार संकल्प (MP Women Welfare Scheme) पूरा करते हुए आगामी चुनाव तक 3000 रुपए बहनों के खातों में भेजेगी।

यह ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खण्डवा (CM Mohan Yadav Khandwa News) में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में किया। इस दौरान वॉटर शेड सम्मेलन भी आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गये संदेश का वाचन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1568 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास के तहत पंचायतों में हुए 578 करोड़ लागत के 57207 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इन सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण (Ladli Behna Scheme MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वॉटर-शेड विकास घटक के अंतर्गत प्रदेशभर के 888 जल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण और खण्डवा जिले की जावर माइक्रो सिंचाई परियोजना एवं 3 अन्य सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश की जीर्णोद्धार की गई 74 जल संरचनाओं का लोकार्पण भी हुआ।

एकात्म धाम ओंकारेश्वर का होगा विकास (Ladli Behna Scheme MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ : 2028 से पहले ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम को उज्जैन के बाबा महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ओंकारेश्वर तक ट्रेन कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ट्रैक का विस्तार किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा की भी शुरुआत होगी। प्रदेश को 18 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से इन्दौर -मनवाड रेल लाइन की सौगात मिली है।

लैपटॉप-स्कूटी वितरण 4 जुलाई को (Ladli Behna Scheme MP)

वहां 4 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की राशि वितरित की जाएगी। शासकीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को किताब-कॉपी के साथ साइकिलें भी बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं।

9 सालों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू (Ladli Behna Scheme MP)

प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारी की 9 साल से अटकी पदोन्नति की प्रक्रिया को प्रारंभ करने की मंजूरी दी गई है। लगभग 2 लाख नए शासकीय पदों पर भर्ती की संभावना बनेगी। इसी के साथ प्रदेश स्तर पर 1 लाख पदों के लिए नई भर्तियों का अभियान चल रहा है। राज्य सरकार ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वालों को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की है। (Ladli Behna Scheme MP)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment