Ladli Bahana Yojana 13th kist : मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की किस्त का इंतजार पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं को रहता है। अब तक लाडली बहना योजना अंतर्गत 12 किस्त सरकार जारी कर चुकी है। अब महिलाएं 13वीं किस्त का इंतजार कर रही है। महिलाओं के लिए 13वीं किस्त को लेकर अच्छी खबर है। सभी महिलाओं के बैंक खातों में सरकार द्वारा किस्त का भुगतान इस महीने किया जा रहा है। इस बार महिलाओं को कितना पैसा मिलेगा और किन महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलेगा इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
12 किस्त हो चुकी है जारी
बता दें की शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव के पहले गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना में प्रदेश सरकार महिलाओं के खातों में 12 किस्त का भुगतान कर चुकी है। अब योजना की लाभार्थी महिलाएं 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है, जो कि इसी महीने मिल सकती है।
![Ladli Bahana Yojana 13th kist : लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर! इस बार खाते में आएंगे 1500 रुपए!](https://www.betulupdate.com/wp-content/uploads/2024/06/Ladli-Behna-Yojana-13th-Kist-1024x576-1.webp)
इस तारीख को आएगी अगली किस्त- Ladli Bahana Yojana 13th kist
मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को हर माह की 10 तारीख को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। इस योजना में दी जाने वाली अगली किस्त का पैसा सरकार इसी महीने यानी जून की 5 तारीख से लेकर 10 तारीख के बीच कभी भी कर सकती है। हालांकि 13वीं किस्त के भुगतान के लिए अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।
- Also Read : Mirzapur Season 3 OTT Release: मिर्जापुर सीजन 3 की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, यह है पूरी खबर
इस बार इतनी मिलेगी राशि- Ladli Bahana Yojana 13th kist
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को ₹1000 प्रति महीने देने की शुरुआत की थी। इसके बाद राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया है। सरकार ने कहा था कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी और इसे ₹3000 मासिक किया जाएगा। महिलाएं सरकार द्वारा सहायता राशि की बढ़ोतरी को लेकर भी इंतजार कर रही है। कुछ मीडिया वेबसाइट का दावा है कि इस बार किस्त में ₹1500 महिलाओं को प्राप्त होंगे। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇