
Betul BJP News : बैतूल। विधानसभा चुनाव 2023 की सफलता के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिला स्तरीय लघु कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आभार प्रस्ताव जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने रखा जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति एवं जिला मंत्री वर्षा गढेकर ने किया। इस प्रस्ताव को ओम की ध्वनि से भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया। (Betul BJP News)
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की महाविजय सामूहिक शक्ति, सबका नेतृत्व और टीम स्पिरिट का परिणाम है। (Betul BJP News)
- यह भी पढ़ें : Simple Dot One: Simple Energy के नए स्कूटर ने लोगों को बनाया दिवाना, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी 151KM की रेंज
गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा दिए गए 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को लेकर संकल्पित कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम से प्रदेश में 2018 के मुकाबले तकरीबन 8 प्रतिशत मतों में वृद्वि हुई है। (Betul BJP News)
- यह भी पढ़ें : MPPSC Result : बैतूल की प्रतीक्षा ने एमपीपीएससी में हासिल की सफलता, इस पद के लिए हुआ चयन
प्रदेश में भाजपा को 47 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं। 101 विधानसभा सीटों पर 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को मिले आने वाले लोेकसभा चुनाव में हमें 60 प्रतिशत वोट शेयर का संकल्प लेकर चलना है। विकसित भारत यात्रा के दौरान मोदी जी की गांरटी वाली गाड़ी तक लाभार्थियों और जरूरतमंदों को पहुंचाने की आवश्यकता है। (Betul BJP News)
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से हमने विधानसभा चुनाव में अच्छा कार्य किया है। मोदी जी ने कहा था कि 2024 का चुनाव हम संगठन के बूते जीतेंगे। अनुकूल परिस्थितियों में और बेहतर करने की जरूरत है। जिसके तहत मतदान केन्द्र तक लगातार बैठक करते हुए उनकी निगरानी भी जरूरी है। (Betul BJP News)
- यह भी पढ़ें : Tanisha Mukherjee Presentation : झलक दिखला जा में तनीषा मुखर्जी की इस प्रस्तुति ने किया भावुक, नेटिजन्स ने की सराहना
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि आज देश में जो परिस्थितियां हैं, उनकी परिकल्पना करे तो राष्ट्रधर्म के लिए संस्कृति के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। (Betul BJP News)
आज हमारी संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। इसीलिए हमें सामूहिक शक्ति से आगे बढ़ते हुए संगठन की सफलता को तय करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। (Betul BJP News)
- यह भी पढ़ें : Ram Mandir Ayodhya : बैतूल जिले की नदियों और गांव की मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंचेंगे पदयात्री, 28 को होंगे रवाना
बैठक को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजय कार्यकर्ताओं की विजय है। इस विजय के साथ हमें स्वयं की समीक्षा करने की भी जरूरत है। (Betul BJP News)
बैठक को संबोधित करते हुए मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि भाजपा की जीत में पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। आप सभी के सहयोग से सफलता मिली है। (Betul BJP News)
- यह भी पढ़ें : Truecaller: बिना ट्रूकॉलर के जानें Unknown नंबर से कौन कर रहा है कॉल, इस ट्रिक से लगा सकते है पता
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने विश्वकर्मा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि योजना के तहत एक लाख से तीन लाख तक का ऋण सरकार कुछ श्रेणियों को उपलब्ध कराएगी। (Betul BJP News)
वहीं समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को रामलला विराजेंगे तब हर भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घर 11 दीपक जलाकर दीपावली मनाएगा। बैठक का आभार जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा संयोजक, सांसद , विधायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष , नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। (Betul BJP News)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com