बड़ी खबरें

Meson Valves India IPO: इस IPO ने किया मालामाल, 1 ही दिन में डबल हो गया निवेश, आगे भी जमकर कमाई का मौका!

Meson Valves India IPO, Meson valves india ipo in hindi 2023 today, Meson valves india ipo in hindi 2023 price, Meson valves india ipo in hindi 2023 date,

Meson Valves India IPO: इस IPO ने किया मालामाल, 1 ही दिन में डबल हो गया निवेश, आगे भी जमकर कमाई का मौका!
Meson Valves India IPO : मेसन वाल्व्स इंडिया (Meson Valves India) का आईपीओ (IPO) 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्‍च हुआ था। इसके जरिए कंपनी का लक्ष्य 31.09 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह एक फिक्स प्राइस इश्यू है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 30.48 लाख इक्विटी शेयरों को जारी करेगी, जिसमें से 1.59 करोड़ रुपये के 1.56 लाख शेयर बाजार निर्माता के लिए आरक्षित हैं। कंपनी के शेयर बाजार में 21 सितंबर यानि आज लिस्‍ट हो गया हैं। आइए जानते है इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा और लिस्टिंग के बाद अब आईपीओ निवेशक कितने मुनाफे में हैं।

लिस्टिंग पर हो सकता है 88 पर्सेंट से ज्यादा फायदा

मेसन वाल्व्स के आईपीओ (Meson Valves IPO) फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। आईपीओ का प्राइस 102 रुपये है। ग्रे मार्केट मेसन वाल्व्स के आईपीओ को लेकर बुलिश है। मेसन वाल्व्स के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अभी से 90 रुपये पहुंच गया है। अगर 90 रुपये का जीएमपी बना रहता है तो मेसन वाल्व्स के शेयर 192 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को 88 पर्सेंट से ज्यादा फायदा हो सकता है।

जानें Meson Valves IPO से जुड़ी अधिक जानकारियां

न्यूनतम बोली 1,200 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 1200 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है।इसका मतलब है कि खुदरा निवेशक केवल 1,200 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी कीमत 1,22,400 रुपये है क्योंकि उन्हें आईपीओ में 2 लाख रुपये तक निवेश करने की अनुमति है, जबकि हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल द्वारा कम से कम निवेश 2,44,800 रुपये (2,400 शेयर) होगा।बता दें कि इक्विटी शेयरों को BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा।

शेड्यूल के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग 21 सितंबर यानि आज होगी। पुणे स्थित वाल्व सप्लायर 11.37 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए करेगा।

इसके अलावा, कंपनू 11.95 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करेगी। बाकी की धनराशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और निर्गम व्ययों के लिए किया जाएगा।

क्या काम करती है Meson Valves India?

कंपनी साल 2016 में इनकॉर्पोरेट हुई है। मेसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में इंडस्ट्री के लिए नौसेना, तेल और गैस उद्योगों, बिजली, रिफाइनरियों और सामान्य के लिए वाल्व, एक्चुएटर्स, स्ट्रेनर और रिमोट-कंट्रोल वाल्व सिस्टम की सप्लाई करती है।

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भम्बोली, खेड़, पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। यह डेनमार्क, जर्मनी, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, स्वीडन, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से और घरेलू बाजार में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली और तेलंगाना जैसे राज्यों से आगे की असेंबली और सप्लाई के लिए प्रोडक्ट खरीदती है।

Related Articles

Back to top button