मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert: एमपी के 14 जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में झूम रहा मानसून

MP Weather Alert: महज 4 दिनों के भीतर ही पूरे मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून छा गया है। प्रदेश भर में बारिश हो रही है तो कई जिलों में भारी बारिश भी हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 6 जिलों में अति भारी और 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इनके अलावा ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में 64.4 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है।

रविवार को इन जिलों के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट (MP Weather Alert)

रविवार 22 जून को टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, मैहर,रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाकी जिलों में भी आंधी चलने और बारिश होने का येलो अलर्ट है।

दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम है फिलहाल एक्टिव (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

बारिश से मच रही प्रदेश में तबाही भी (MP Weather Alert)

मानसून की जबरदस्त एंट्री ने जहां किसानों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी है वहीं दूसरी ओर यसह भारी तबाही भी मचा रहा है। शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया।

धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया।

शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश (MP Weather Alert)

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। गुना में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में डेढ़ इंच, नरसिंहपुर में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, मालजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में आधा इंच या इससे अधिक पानी गिरा। इसी तरह दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नौगांव, सतना, सिवनी, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चला।

प्रदेश में तापमान में आई खासी गिरावट (MP Weather Alert)

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री पर आ गया। मलाजखंड, मंडला, गुना, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा, धार, टीकमगढ़, उमरिया, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम में पारा 30 डिग्री से कम ही रहा। सीधी में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री पारा रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 30.7 डिग्री, इंदौर में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button