Ujjain News : पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी को आज गिरफ्तार
Former Mahamandaleshwar Mandakini Puri alias Mamta Joshi arrested today.
उज्जैन: Ujjain News उज्जैन में निरंजनी अखाड़े से निष्कासित पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को मंदाकिनी के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही चिमनगंज मंडी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन पर एक महंत को महामंडलेश्वर बनाने का झांसा देकर उसके साथ साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने के आरोप है।
आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है मंदाकिनी पुरी
Ujjain News साढ़े सात लाख के धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने पिछले दिनों आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है।
- Also Read : Truck Burning in Mandla : चलते ट्रक में लगी भीषण आग, कंडक्टर और ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान
बता दें कि मंदाकिनी पुरी पंचायती निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थीं। वे महामंडलेश्वर बनने वाली पहली महिला थीं। निरंजनी अखाड़े से जुड़ने और महामंडलेश्वर बनने के बाद महिला संत के रूप में वे बेहद प्रसिद्ध हो गई थीं। उनका शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। लेकिन इस बार फर्जीवाड़े के आरोपों से वे मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन पर अखाड़ा परिसर में किए गए यज्ञ के नाम पर भी उनसे जुड़े कई लोगों द्वारा अवैध चंदा वसूल की गई है। इस पर भी अब अखाड़े द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमंत रामरतन गिरी महाराज ने दी। अखाड़ा द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उज्जैन के स्थानीय संत मंडल द्वारा भी मंदाकिनी पुरी को तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें आगामी किसी भी धार्मिक कार्यक्रम, कथा भंडारे आदि में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



