मध्यप्रदेश अपडेट

Ujjain Mahakal : श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को भक्त ने अमेरिकन डायमंड का मुकुट किया भेंट

Ujjain Mahakal: A devotee presented an American diamond crown to Lord Mahakal at Shri Mahakaleshwar Temple.

उज्जैन : Ujjain Mahakal विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को एक भक्त ने अमेरिकन डायमंड का मुकुट भेंट किया। खास बात यह कि भक्त ने यह मुकुट अपने हाथों से तैयार किया है। गुरुवार को भक्त ने अमेरिकन डायमंड का मुकुट और श्रृंगार सामग्री बाबा महाकाल को अर्पित की। महाकाल को यह अमेरिकन मुकुट पहनाकर और श्रृंगार धारण करवाकर श्री वैंकटेश्वर स्वरूप में तैयार किया गया।

धार के निवासी कृष्णा वर्मा ने गुरुवार को अमेरिकन डायमंड से तैयार किया गया मुकुट और श्रृंगार सामग्री मंदिर में अर्पित की। मंदिर प्रशासन की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने मुकुट व श्रृंगार सामग्री प्राप्त करने के बाद कृष्णा वर्मा को दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। संध्या श्रृंगार के पश्चात बाबा महाकाल को आकर्षक मुकुट और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर भगवान वैंकेटेश्वर के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया।

दानदाता कृष्ण वर्मा ने बताया कि वे भगवान महाकाल के भक्त हैं और स्वयं ही बाबा महाकाल के लिए कई प्रकार की श्रृंगार सामग्री राजवीर सोनी निवासी इंदौर के साथ मिलकर तैयार करते हैं। इस बार उन्होंने अमेरिकन डायमंड से करीब एक महीने में भगवान वैंकटेश्वर की तरह मुकुट और श्रृंगार सामग्री तैयार की है। आज उन्होंने आकाश, राजेश शर्मा गुरू की प्रेरणा से भगवान महाकाल को अर्पित किया है। मुकुट में इस्तेमाल सामग्री की लागत करीब 25 हजार रूपए से अधिक रही है। वर्मा इससे पहले भी बाबा महाकाल को डायमंड के नेत्र, शेषनाग, त्रिपुंड, बिल्व पत्र आदि अर्पित कर चुके हैं। वर्मा का कहना है कि वे केवल भगवान के लिए ही श्रृंगार की सामग्री तैयार करते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button