स्वास्थ्य अपडेट

Salt For Health: सामान्‍य, सेंधा या फिर काला नमक, कौन-सा उपयोग करना है सेहत के लिए अच्‍छा, जानें यहां

Salt For Health, Health, Lifestyle, Health News, Salt reduction, Salt, effects of salt on the body, why is salt important to life,

Salt For Health: सामान्‍य, सेंधा या फिर काला नमक, कौन-सा उपयोग करना है सेहत के लिए अच्‍छा, जानें यहां
Source: Credit – Social Media

Salt For Health: नमक के बिना भोजन का स्‍वाद अधूरा है। यह हमारे शरीर को सुचारू तरीके से चलाने के लिए भी जरूरी होता है। लेकिन, अगर आप इसका इस्‍तेमाल अधिक मात्रा में करने लगें तो यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। हालांकि, कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं कि नमक कितने तरह के होते हैं और अलग-अलग नमकों में क्‍या-क्‍या खासियत होती है? इनके सेवन से सेहत पर क्‍या अच्‍छा और बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, हमारे देश में नमक 3 तरह के आसानी से पाए जाते हैं- सामान्‍य नमक, सेंधा नमक और काला नमक. आइए जानते हैं इनके बारे में सब कुछ।

आखिर क्‍यों करें काला नमक का सेवन? (Salt For Health)

काले नमक में सफ़ेद नमक से कम सोडियम होता है। सफ़ेद नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। लेकिन कम सोडियम होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर में भी काले नमक का सेवन किया जाता है। सफेद नमक तैयार करते समय ढेरों प्रोसेस होते हैं, जिनमें ढेरों मशीनें काम में आती हैं, जिसके कारण इसमें पोटेशियम आयोडेट और एल्यूमीनम सिलीकेट जैसे हानिकारक तत्त्व आ जाते हैं। ये टिश्यू डैमेज के साथ कई घातक बीमारियां पैदा करते हैं। दूसरी ओर काला नमक पारम्परिक तरीकों और थोड़ी सी प्रोसेसिंग के जोड़ से मिल जाता है और इसमें कोई हानिकारक एलीमेंट्स नहीं होते हैं।

सेंधा नमक के फायदे  (Salt For Health)

सेंधा नमक का सर्वाधिक महत्‍व है। जो भारत की वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है। इस परंपरा के अनुसार, सेंधा नमक कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे कि सर्दी और खांसी का इलाज, साथ ही पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करता है। आइए जानते है सेंधा नमक के फायदे…

1. जोड़ों की समस्‍या को दूर करता है

जोड़ों में दर्द और अकड़न को दूर करने में सेंधा नमक फायदेमंद है।

2. वजन कम करने में है फायदेमंद

सेंधा नमक फैट बर्नर का काम करता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करता है भूख को कम करता है। सेंधा नमकर मृत वसा कोशिकाओं को भी शरीर से हटाने में मदद करता है।

3. मसूड़ों के लिए है फायदेमंद

मसूड़ों से खून का बहना जैसे गंभीर मामलों में बहुत फायदेमंद है।

Related Articles

Back to top button