Snowfall In MP: कश्मीर या हिमाचल का नहीं मप्र का है यह नजारा, बर्फ से पट गया पूरा इलाका, देखा नहीं होगा ऐसा दृश्य
Snowfall In MP: This view is not of Kashmir or Himachal but of MP, the entire area covered with snow, would not have seen such a scene

Snowfall In MP: भारत के जम्मू कश्मीर और हिमाचल सहित अन्य उत्तरी राज्य जरूर बर्फबारी के लिए मशहूर हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए इन स्थानों पर हर साल कई सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन, बिगड़े मौसम के बाद अब बर्फबारी के ऐसे नजारे मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहे हैं। यह बात अलग हैं कि यह बर्फबारी खुशियों का एहसास कराने की जगह फसलों की बर्बादी कर दुःख का एहसास करा रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों बर्फबारी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो खरगौन जिले की झिरन्या तहसील की काकोडा पंचायत का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हर तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। जहां तक भी नजर जा रही है वहां बर्फ ही बर्फ दिख रही है। वीडियो में बताया जा रहा है कि वहां एक नाला भी है। वह नाला भी बर्फ से पूरी तरह पट गया है। इसके अलावा खेत से लेकर रास्ते तक सभी बर्फ की परत से लद चुके हैं।

शिमला और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद जो नजारा दिखता है, बिलकुल वही नजारा काकोडा पंचायत में दिख रहा है। एक युवक इस बीच बर्फ हटाकर भी दिखाता है। उससे साफ दिख रहा है कि बर्फ की चादर काफी मोटी है। कुछ बच्चे जहां इस बर्फबारी का आनंद लेते दिख रहे हैं तो बड़े इस बर्फबारी से फसलों को हुए नुकसान से दुखी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में बताया जा रहा है कि ऐसी बर्फबारी इस क्षेत्र में कभी भी नहीं हुई और शायद ही कभी भविष्य में होगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम के मिजाज बेहद बिगड़े हुए चल रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है। वही कई स्थानों पर ओला वृष्टि और आकाशीय बिजली भी गिर रही है। इससे खेतों में पक कर खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों द्वारा महीनों की मेहनत के बाद तैयार फसल पल भर में बर्बाद हो रही है। आकाशीय बिजली से पशुओं की मौत के अलावा जनहानि भी हो रही है। सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान पर उचित सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया है।

आज इन जिलों में होगी बारिश (Snowfall In MP)
मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार सोमवार को भोपाल, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर व चम्बल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। इसी तरह इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। इसके अलावा सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में तथा जबलपुर, कटनी बैतूल, हरदा, रीवा, सतना, सीधी जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती है।(Snowfall In MP)



