स्वास्थ्य अपडेट

how to control high BP : हाई बीपी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, जानिए सबसे बेहतरीन तरीका

Do this work immediately to avoid high BP, know the best way

High BP से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, जानिए सबसे बेहतरीन तरीका

High BP: हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो सबको होना मानों जैसे आम बात सी हो गई है। एक हेल्थ रिपोर्ट की माने तो इस रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में लगभग 1.13 बिलियन लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं. इसी बीपी की बीमारी से कई सारी बीमारियां भी हो जाती है जैसे कि दिल, किडनी, दिमांग, लिवर, आखों की परेशानी आदि, इन सभी बॉडी पार्ट्स में समस्या होने लगती है।

ज्यादातर बीपी यानी ब्लड प्रेशर की समस्या बुजुर्गो को होती है, लेकिन क्या आप जानते है इस हाई बीपी से आपकी जान को खतरा भी हो सकता है, लेकिन इस खबर में हम आपको बताएंगे की हाई बीपी को आप कैसे कुछ फूड द्वारा लो कर सकते है। ऐसी कुछ फूड्स के बारे में हम आपको जानकारी देंगे जिनका सेवन कर के आप हाई बीपी होने वाली परेशानी को रोक सकते है।

बीपी हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियां

हाई बीपी से बहुत सारी बीमारियां होना आम बात है। हाई बीपी को हाइपरटेंशन भी कहते है। एक रिसर्च के अनुसार हाइपरटेंशन से किडनी भी खराब होती है, क्योंकि हाई बीपी के कारण किडनी की नसें कमजोर हो जाती हैं और उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है और फिर धीरे-धीरे यह समस्या किडनी को डैमेज कर देती है।

दिल की समस्या भी हाई बीपी के कारण ही होती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल डैमेज होता है, जिसकी वजह से हार्ट पर अधिक प्रेशर आने से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और अचानक कार्डियक अरेस्ट पड़ सकता है।

हाई बीपी से आंखों की नसे भी सूख जाती है जिसके कारण आंखों में पानी आना , दर्द रहना अथवा काम दिखना जैसी समस्याएं होने लगती है।

दिल, किडनी, आंखे आदि की समस्याओं के साथ साथ हाई ब्लड प्रेशर से शुगर यानी डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

किन फूड का करे इस्तेमाल

• सैल्मन मछली
• हरी सब्जियां
• फल
• दालें
• पिस्ता
• कद्दू के बीज

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button