मध्यप्रदेश अपडेट

Betul News: तवा नदी में तैरती मिली युवक की लाश, पुलिस पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर

बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी भौंरा के अंतर्गत तवा नदी में एक युवक की लाश मिली है। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमरी में आज बुधवार सुबह ग्रामीणों को तवा नदी में एक युवक का शव नजर आया। युवक की पहचान श्रीपाल उइके पिता जिरतू उइके उम्र 25 वर्ष निवासी कुसमरी के रूप में हुई। तवा नदी में तैरती हुई लाश मिलने की ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। शव को नदी से निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक किसी हादसे का शिकार होकर नदी में गिरा या उसके साथ कोई घटना हुई अथवा खुद ही नदी में कूदा, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button