मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में बारिश के लिए अब और करना होगा इंतजार!

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश से अगस्त महीने की शुरूआत से मानसून रूठा हुआ है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि 10 अगस्त के बाद दोबारा बारिश शुरू हो सकती है, लेकिन अब इसके आसार भी नहीं लग रहे हैं। संभव है कि बारिश की दोबारा शुरूआत कुछ दिन और आगे बढ़ जाए। मौसमी परिस्थितियां भी इसी बात की गवाही दे रही है।

कल तक तीन सिस्टम एक्टिव थे। एक मानसून ट्रफ जलपाईगुड़ी से अरूणाचल प्रदेश तक, दूसरा ट्रफ उत्तरप्रदेश और गुजरात में एक्टिव था। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी. की ऊंचाई पर सक्रिय था। हालांकि इनमें से किसी का भी प्रभाव मध्यप्रदेश पर नहीं था और यही कारण है कि बारिश नहीं हो रही थी।

अब एक ही सिस्टम, नया भी एक्टिव नहीं (MP Weather Alert)

आज स्थिति यह है कि केवल एक मानसून ट्रफ भर एक्टिव है जो कि फिरोजपुर से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक विस्तृत है। इसका पहले से ही कोई असर नहीं हो रहा है। दूसरी ओर एक सिस्टम आज 8 अगस्त से एक्टिव होने वाला था। मौसम विभाग द्वारा आज इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जाहिर है कि इसने भी दिशा बदल ली हो।

कुछ दिन और आगे खींच सकती वर्षा (MP Weather Alert)

इन्हीं कारणों से संभावना जताई जा रही है कि अब बारिश कुछ दिन और आगे खींच सकती है। हालांकि ऐसा कोई दावा भी नहीं किया जा सकता है क्योंकि मौसम के जानकारों का कहना है कि मौसमी परिस्थितियां बहुत तेजी से बदलती है और कुछ ही घंटों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।

भारी बारिश नहीं पर हल्की वर्षा होगी (MP Weather Alert)

हाल-फिलहाल भले ही प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की कहीं कोई चेतावनी न हो, लेकिन प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगातार अगले 4 दिनों तक के लिए जताया है।

प्रदेश में तापमान लगातार 35 डिग्री पर (MP Weather Alert)

बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास बना हुआ है। गुरुवार को भी सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान खजुराहो में 35 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 34.5, नर्मदापुरम और सीहोर के भैरूंदा में 34.4, निवाड़ी के पृथ्वीपुर और जबलपुर में 34.2 और टीकमगढ़, मंडला व सीधी में 34 डिग्री रहा। सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ और पचमढ़ी में रहा। मौसम विभाग नरे अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

इन संभागों को अभी और वर्षा की दरकार (MP Weather Alert)

प्रदेश में अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है। हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 41 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 33 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। (MP Weather Alert)

FAQs (बारिश और मौसम से संबंधित)

Q1. क्या मध्यप्रदेश में अगस्त में फिर से बारिश होगी?
Ans. हां, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, लेकिन भारी बारिश के आसार अभी नहीं हैं।

Q2. मध्यप्रदेश में मानसून फिर कब एक्टिव हो सकता है?
Ans. मौसम विभाग ने किसी नए सिस्टम के सक्रिय होने की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि कुछ दिन बाद मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है।

Q3. किन जिलों में अब तक बारिश का कोटा पूरा हो चुका है?
Ans. ग्वालियर समेत कुल 9 जिलों में अब तक बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में कमी बनी हुई है।

Q4. बारिश न होने से तापमान में क्या बदलाव आया है?
Ans. बारिश की कमी के चलते मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, और इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। (MP Weather Alert)

Q5. क्या आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में मौसम बदल सकता है?
Ans. जी हां, विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बहुत तेजी से बदलता है और किसी भी समय कोई सिस्टम एक्टिव होकर बारिश की शुरुआत कर सकता है। (MP Weather Alert)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button