वायरल अपडेट

Girl Dance Viral Video: युवती ने ऑफिस में किया धमाकेदार डांस, हो गई वायरल, लोग बोले- हम भी यहीं करेंगे जॉब

Girl Dance Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में हमें रोजाना एक से बढ़ कर एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। यह सोशल मीडिया की ही ताकत है कि इसके जरिए कई प्रतिभाएं भी सामने आ सकी है। कुछ दिन पहले तक जिन्हें कोई नहीं जानता था, उनका परिचय यही सोशल मीडिया पूरी दुनिया से करा देता है। ऐसे लोगों को कई अच्छे मौके भी इसी की बदौलत मिल जाते हैं।

यह बात अलग है कि कई लोग अपने वीडियो वायरल होने या कोई मौका तलाशने को नहीं बल्कि केवल अपना शौक पूरा करने को बनाते हैं। हालांकि, मशहूर वे फिर भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक युवती का वीडियो भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती ने अपने ऑफिस में इतना धमाकेदार डांस किया कि वह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर @Fun_and_Viral_ एकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ऑफिस में एक वीडियो डांस कर रही है। वह दिलबर-दिलबर गाने पर डांस कर रही है। आसपास ही ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी खड़े हैं। कुछ युवती का वीडियो भी बना रहे हैं।

युवती बगैर किसी हिचक या परेशानी में बिंदास अंदाज में डांस कर रही है। वह अन्य लोगों को भी साथ में डांस करने का ऑफर कर रही है, लेकिन कोई उसके साथ डांस नहीं करता। हालांकि इन सबसे बेफिक्र युवती अकेली ही डांस करती रहती है। उसके डांस का वहां मौजूद लोग पूरा लुत्फ उठाते हैं।

सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अभी तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ तो यह तक कहते नजर आ रहे हैं कि हमें भी इसी ऑफिस में जॉब करना है। बताया जाता है कि युवती का नाम नैन सक्सेना है और वो अक्सर इस तरह के वीडियो बनाती रहती है।

यहां देखें युवती के डांस का वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button