Betul Road News: चिचोली-भीमपुर सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, PWD एसडीओ अखिलेश कवड़े निलंबित
Betul Road News: Major action regarding the quality of the Chicholi-Bhimpur road; PWD SDO Akhilesh Kawde suspended.

Betul Road News: बैतूल। जिले की एक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता में खामियां पाए जाने पर बड़ा एक्शन हुआ है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस सुखबीर सिंह एवं प्रमुख अभियंता एसटी वर्मा के द्वारा चिचोली-भीमपुर सड़क के निरीक्षण के बाद विभाग के बैतूल एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विगत 7 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शंखनाद किया था। इस कार्यक्रम में राजधानी भोपाल से अधिकांश विभाग प्रमुख भी छिंदवाड़ा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से लौटते समय पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव और आईएएस सुखबीर सिंह एवं प्रमुख अभियंता एसटी वर्मा सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने बैतूल में निर्माणाधीन कार्यों के बारे में जानकारी ली।

निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने निर्माणाधीन चिचोली-भीमपुर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने भीमपुर से चिचोली के बीच बन रही इस सड़क में कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से मुआयना किया। परीक्षण किए जाने पर उन्होंने मटेरियल की गुणवत्ता नहीं पाई। इस पर उन्होंने तत्काल ही नाराजगी जाहिर करते हुए बैतूल एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं ईई मनीष मरकाम को भी नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
- यह भी पढ़ें : Betul Patwari Suspension: किसान सम्मान निधि की शिकायतों पर एक्शन, बैतूल में पटवारी पर गिरी गाज
गुणवत्ता में मिली कमी: ईई मरकाम
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के ईई मनीष मरकाम ने बताया कि प्रमुख सचिव और मुख्य अभियंता ने भीमपुर से चिचोली तक बनने वाली डामरीकृत सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता में कमी मिली। इसके बाद एसडीओ अखिलेश कवड़े को निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय बैतूल निर्धारित किया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
- यह भी पढ़ें : MP Flight Connectivity: सीएम मोहन यादव ने शुरू कीं 4 नई फ्लाइट, अब सीधे पटना और कोलकाता से जुड़ा MP
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



