Betul Patwari Suspension: किसान सम्मान निधि की शिकायतों पर एक्शन, बैतूल में पटवारी पर गिरी गाज
Betul Patwari Suspension: Action taken on 'Kisan Samman Nidhi' complaints; Patwari in Betul suspended.

Betul Patwari Suspension: बैतूल। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम दुनावा में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम सोनेगांव पटवारी हल्का नंबर 65, तहसील मुलताई की पटवारी श्रीमती श्वेता पंवार को कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
तहसीलदार मुलताई द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन 7 अगस्त 2026 के आधार पर की गई कार्रवाई में बताया गया कि समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित पटवारी द्वारा इन मामलों में अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई तथा कलेक्टर के समक्ष भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके अलावा फौती नामांतरण जैसे प्राथमिकता वाले प्रकरणों की समय पर जांच नहीं करने तथा राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखने के दायित्व का समुचित निर्वहन नहीं करने की बात भी सामने आई।
- यह भी पढ़ें : Betul News Today: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में बैतूल कलेक्टर का एक्शन, शराब बिक्री से लेकर पेयजल तक दिए सख्त निर्देश
ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायतें भी प्रस्तुत की गई थीं। मुख्यालय पर अनुपस्थिति एवं फोन नहीं उठाने के कारण ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित आवश्यक प्रकरणों में रिपोर्ट एवं हस्ताक्षर समय पर नहीं होने से आमजन के कार्य प्रभावित होने की शिकायत भी सामने आई।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत में भी आवेदकों द्वारा पटवारी के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और फोन नहीं उठाने की पुष्टि की गई। इन मामलों को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम, 1966 के नियम 9 के तहत अनुविभागीय अधिकारी मुलताई द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।
- यह भी पढ़ें : Betul RTO Vehicle Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, आरटीओ के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
निलंबन अवधि में श्रीमती श्वेता पंवार का मुख्यालय तहसील कार्यालय प्रभातपट्टन निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें अपना संपूर्ण शासकीय प्रभार एवं अभिलेख तत्काल गौरव खाड़े, पटवारी ग्राम सिपाया, पटवारी हल्का नंबर 66, तहसील मुलताई को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



