Betul Sugarcane Price: शुगर मिल में गन्ना नहीं ले गए किसान तो क्या होगा? गुड़ घानों में बेचने पर उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान
Betul Sugarcane Price: What happens if farmers do not take their sugarcane to the sugar mill? Selling it to jaggery production units (gur ghans) will result in a significant loss.

Betul Sugarcane Price: बैतूल। जिले में इन दिनों गन्ने के दाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक मिल में जहां आंदोलन चल रहा है, वहीं दूसरी मिल में भी गन्ना लेकर नहीं जाने को कहा जा रहा है। ऐसे में यदि किसान शुगर मिल में गन्ना लेकर नहीं जाते हैं तो उन्हें और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस स्थिति में उन्हें गुड़ घाना संचालकों को गन्ना बेचना होगा। वहां बेहद कम दाम किसानों को दिए जा रहे हैं।
बीते कुछ दिनों से आमला क्षेत्र में गन्ना के दाम को लेकर आंदोलन चल रहा है। शुगर मिल ने शुरूआती दाम 430 रुपये घोषित किए हैं। इसे नाकाफी बताया जा रहा है और कम से कम 500 रुपये रेट करने को कहा जा रहा है। फिलहाल जिले में 2 शुगर मिलें चालू हुई हैं। इनमें से एक में किसान गन्ना लेकर नहीं जा रहे हैं। वहीं दूसरी मिल में भी किसानों को गन्ना लेकर नहीं जाने को कहा जा रहा है।
किसानों के सामने फिर क्या है विकल्प
जिले में मुख्य रूप से गन्ना की मांग शुगर मिल में होती है। वहीं जो किसान गन्ना मिल में अपना गन्ना नहीं दे पाते हैं, उन्हें गुड़ घाना संचालकों की शरण में जाना पड़ता है। अभी जिले में करीब 15 घाने चालू हुए हैं। पूरे सीजन में जिले में इनकी संख्या 3 से 4 सौ तक हो जाती है। यदि मिल में गन्ना नहीं पहुंचाया जाता है तो फिर किसानों के सामने गुड़ घानों का विकल्प ही बचेगा।
घानों पर मिल से कम मिलते हैं दाम
यह बात अलग है कि गुड़ घानों पर किसानों को इतने अधिक रेट नहीं मिलते हैं। अभी गुड़ घानों पर किसानों से गन्ना 220 से 270 रुपये तक लिया जा रहा है। यदि इसमें ढुलाई की लागत भी जोड़ दी जाएं तो यह लगभग 350 रुपये पड़ती है। इसके बावजूद यह शुगर मिल के शुरूआती दामों से बहुत ही कम है। ऐसे में किसानों को नुकसान ही उठाना पड़ेगा।
मजबूरी में गुड़ घानों को गन्ना देते हैं किसान
शुगर मिलों में गन्ना परिपक्वता के आधार पर लिया जाता है। इसके अलावा मिल की प्रति दिन गन्ना लेने की एक निश्चित क्षमता होती है। ऐसे में जिन किसानों को जल्द रुपयों की जरुरत होती है वे मजबूरी में गुड़ घानों को ही अपना गन्ना बेचने को मजबूर हो जाते हैं। यदि अभी भी किसान शुगर मिल में गन्ना नहीं ले जाते हैं तो फिर शायद अभी जितने रेट उन्हें मिल रहे हैं, उससे भी कम में बेचने को मजबूर होना पड़ सकता है।
- यह भी पढ़ें : Kamdhenu Yojana MP: पशुपालकों के लिए सुनहरा मौका, कामधेनु योजना से मिल रही 33 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें आवेदन के नियम
समिति गठित पर सक्रियता पर उठ रहे सवाल
गन्ना मिलों के आरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे पॉवर क्रेशर और खांडसारी ईकाई संचालित होने से शुगर मिलों को रक्षित क्षेत्र में पेराई हेतु पर्याप्त गन्ना उपलब्ध नहीं हो पाता है। इसे देखते हुए गन्ना आरक्षित क्षेत्र और शुगर फैक्ट्री जोन के अंतर्गत अवैध खांडसारी एवं पॉवर क्रैशर पर रोक लगाने के निर्देश किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए थे।
इसके परिपालन में अपर कलेक्टर बैतूल द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को शुगर मिलों हेतु रक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पॉवर क्रेशर एवं खांडसारी ईकाइयों के विरूद्ध मप्र गन्ना नीति 2007 को संज्ञान में रखते हुए एवं मप्र गन्ना पेलक अनुज्ञापन आदेश 1974 की धारा 3 (1) के अंतर्गत बंद कराने हेतु अनुविभाग स्तर पर दल गठित किया था।
इस दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल, कृषि उपज मंडी बैतूल के सचिव और नापतौल निरीक्षक को शामिल किया गया था। इस दल की कोई सक्रियता भी अभी तक नजर नहीं आई है। अभी तक अवैध रूप से संचालित पॉवर क्रेशर एवं खांडसारी ईकाइयों के विरूद्ध किसी कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


