बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह की जिला समिति घोषित, इन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    Kushabhau Thackeray Birth Centenary Celebrations : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाउ ठाकरे का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। पार्टी ने वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन पूर्व में किया था। इसके बाद अब जिला स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह समिति के जिलाध्यक्ष सुभाष आहूजा ने समिति के प्रदेश सचिव हेमंत खंडेलवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से 21 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।

    समिति के जिला सचिव सुधा चंद्रा ने बताया कि समिति में रामचरित्र मिश्रा, डॉ. सतीश खंडेलवाल, रमेश मिश्रा, महेशचंद्र शर्मा, अनिल सिंह कुशवाह, रामजीलाल उइके, जितेन्द्र वर्मा, भीम धोटे, धर्मराज कनाठे, जुगलकिशोर साहू, देवीराम राठौर, शिवचरण अग्रवाल, विश्वनाथ विहिते, मिश्रीलाल राठौर, बिरदीचंद्र अग्रवाल, पीजे शर्मा, रेवतीप्रसाद सरले, अरूण श्रीवास्तव, अशोक नागले, सुभाष देशमुख और गणेश जैसवाल को सदस्य बनाया गया है।

    कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन्म शताब्दी वर्ष के तहत पहला कार्यक्रम बूथ विस्तारक योजना था। जिसमें पार्टी ने प्रदेश के बूथों का डिजीटलाईजेशन किया था। जो शत प्रतिशत सफल रहा। इसके बाद समर्पण निधि अभियान शुरू किया था। वह भी पूर्णता की ओर है।

    तीसरे चरण में वैचारिक प्रबोधन के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसमें संभाीगय मुख्यालय के बाद नपा स्तर पर विषय विशेषज्ञों के प्रबोधन होंगे। अगले चरण में खेलकूद, प्रतियोगिताएं और पौधारोपण होगा। इसके पश्चात स्व. कुशाभाउ ठाकरे के साथ कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

    अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए भाजपा अध्यक्ष ने माना आभार

    देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का आह्वान किया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर जिले में 100 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया है। बैतूल जिले में भी योजना के तहत 104 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना को मूर्तरूप देने के लिए सरकारी अमला जुट गया है।

    जिले में 104 अमृत सरोवर के निर्माण का भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज ंिसंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि जिले में बनने वाले अमृत सरोवरों से जल संरक्षण में लाभ मिलेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भविष्य दृष्टा हैं। वे जानते हैं कि आने वाले समय में जल संकट विकराल हो सकता है।

    इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। ज्यादा से ज्यादा जल संरक्षण हो इसका प्रयास करना होगा तब ही आने वाले संकट से उबरा जा सकेगा। इस कार्य मे अमृत सरोवर महत्वपूर्ण साबित हो सकते है। श्री शुक्ला ने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण में जनता की भागीदारी होना चाहिए।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button