बैतूल जिले में आज फिर 12 पॉजिटिव मिले

बैतूल। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। कल 9 मरीज मिलने के बाद आज 12 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 43 हो गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ. एके तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 66 वर्षीय पुरुष ससुंद्रा आमला, 58 वर्षीय महिला बैतूल बाजार, 32 वर्षीय पुरुष नागपुर, 27 वर्षीय पुरुष ब्राह्मणवाड़ा, 33 वर्षीय पुरुष नरखेड़ महाराष्ट्र, 38 वर्षीय महिला बैतूल, 26 वर्षीय पुरुष शोभापुर घोड़ाडोंगरी, 9 वर्षीय बालक शाहपुर, 38 वर्षीय महिला शाहपुर, 35 वर्षीय पुरुष सोनोरा मुलताई, 50 वर्षीय महिला कालापाठा बैतूल, 51वर्षीय पुरुष टिकारी बैतूल शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में एक्टिव केस 31 थे। अब आज 12 मरीज मिलने से इनकी संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker