Government Scheme : पत्नी के नाम खुलवाएं खाता, सरकार इस योजना में हर महीने 44000 रुपए डालेगी सरकार, आजीवन मिलता रहेगा पैसा
Government Scheme: Get the account opened in the name of the wife, the government will put 44000 rupees every month in this scheme, money will be available for life
Government Scheme : अगर आप चाहते हैं कि आपके बाद आपकी पत्नी को घर खर्च के रूप में रेगुलर इनकम मिलती रहे साथ ही भविष्य में आपकी पत्नी पैसे के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहें और आपकी गैर मौजूदगी में पत्नी को घर चलाने में दिक्कत ना हो तो आपको पत्नी को आत्मनिर्भर बनाने National Pension Scheme में निवेश करना चाहिए।
National Pension Scheme अकाउंट में अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। आप सिर्फ 1,000 रुपये से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं।
आप अपनी पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम (NPS) अकाउंट खोल सकते हैं। NPS अकाउंट आपकी पत्नी को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्त रकम देगा। साथ ही हर महीने उन्हें पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम भी होगी। इतना ही नहीं, NPS अकाउंट के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। इससे आपकी वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी। आइए जानते हैं इस स्कीम के बार में विस्तार से।
आप न्यू पेंशन सिस्ट (NPS) अकाउंट में अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। आप सिर्फ 1,000 रुपए से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं। 60 वर्ष की उम्र में NPS अकाउंट मैच्योर हो जाता है। नए नियमों के तहत आप चाहें तो वाइफ की उम्र 65 साल होने तक भी NPS अकाउंट चला सकते हैं।
अगर आपकी वाइफ की उम्र 30 साल है और आप उनके NPS अकाउंट में हर महीने 5000 रुपए का निवेश करते हैं। अगर उन्हें निवेश पर सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1,11,98,471 रुपये (मैच्योरिटी पर निकाल सकते हैं रकम) रुपए होंगे। उनको इसमें से लगभग 44,79,388 रुपये रुपए मिल जाएंगे। इसके अलावा उनको हर महीने 44,793 रुपए के आसपास पेंशन मिलने लगेगी। सबसे खास बात कि यह पेंशन उनको आजीवन मिलती रहेगी।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।