मध्यप्रदेश अपडेट

Virtual Zoo Indore: सीएम मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ, 14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी की भी सौगात

Virtual Zoo Indore: CM Mohan Yadav inaugurates the country's first virtual zoo; also gifts a 14D cinema and a virtual jungle safari.

Virtual Zoo Indore: सीएम मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ, 14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी की भी सौगात
Virtual Zoo Indore: सीएम मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ, 14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी की भी सौगात

Virtual Zoo Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इंदौर प्राणी संग्रहालय में पीपीपी मॉडल के तहत करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 14-डी सिनेमा थियेटर और वर्चुअल जंगल सफारी की सुविधा भी आम लोगों के लिए शुरू की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर हमेशा नई सोच और बेहतर काम के लिए पहचाना जाता है। शहर लगातार विकास और तकनीक के क्षेत्र में नए प्रयोग कर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

वर्चुअल सफारी में मिलेगा जंगल जैसा अनुभव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्चुअल जंगल सफारी शहरवासियों के साथ बच्चों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण साबित होगी। इस तकनीक के जरिए लोग बिना जंगल गए वन क्षेत्र और वन्यजीवों के बीच होने जैसा अनुभव ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा मनोरंजन के साथ लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के बारे में जानने का नया माध्यम भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा इससे नगर निगम के लिए आय का एक नया जरिया भी तैयार होगा।

Virtual Zoo Indore: सीएम मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ, 14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी की भी सौगात
Virtual Zoo Indore: सीएम मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का शुभारंभ, 14-डी सिनेमा और वर्चुअल जंगल सफारी की भी सौगात

मंत्रियों और बच्चों के साथ देखी 14-डी फिल्म

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और स्कूली विद्यार्थियों के साथ 14-डी सिनेमा हॉल में बैठकर फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने वहां उपलब्ध तकनीकी अनुभव की सराहना की और इसे काफी रोचक बताया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल जंगल सफारी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से सफारी में इस्तेमाल की गई तकनीक, दर्शकों के अनुभव और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

फव्वारे और एक्वेरियम का भी किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से प्राणी संग्रहालय में लगाए गए नए फव्वारे का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक्वेरियम का भ्रमण किया और वहां रखी विभिन्न रंगों वाली मछलियों को देखा। उन्होंने चिड़ियाघर में विकसित की गई आधुनिक सुविधाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई तकनीक से तैयार इन सुविधाओं के जरिए बच्चों और आम नागरिकों को मनोरंजन के साथ प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों को समझने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सावन सोनकर, सुमित मिश्रा, गौरव रणदिवे, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button