देश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Sun And Earth : नया साल मनाने आया सूरज, बुधवार को रहेगा पृथ्वी के सबसे पास, तिरछी किरणों के कारण तपन नहीं

sun closest to earth : गर्म चाय की चुस्कियों के साथ गर्म कपड़ों के साथ कोहरे से भरी इस ठंड में आप यह समाचार पढ़ रहे हैं तो आप यह न माने कि गर्मी देने वाला सूरज इस समय आपसे दूर चला गया है। इस समय सूरज भी नये साल के जश्न मनाने पृृथ्वी ग्रह के पास आया है।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अंडाकार पथ पर पृथ्वी के परिक्रमा करने के कारण पृथ्वी साल में एक दिन सूरज के पास आती है और एक दिन सबसे दूर रहती है। कल (4 जनवरी) को पृथ्वी के केंद्र से सूरज के केंद्र की दूरी लगभग 14 करोड़ 70 लाख 98 हजार किलोमीटर रह जायेगी। यह साल की सबसे कम दूरी होगी। इसे खगोलविज्ञान में पेरिहेलियन (perihelion) कहते हैं।

इसके बाद यह दूरी बढ़ेगी और 7 जुलाई को 15 करोड़ 20 लाख किमी से अधिक हो जायेगी। सारिका बताती है कि तपते सूर्य के पास रहने के बाद भी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध के भागों में कंपकंपाती ठंड का कारण यह है कि सूर्य इस समय मकर रेखा के पास है। वहां से आने वाली किरणें इस भाग में 45 डिग्री के झुकाव के साथ आ रही हैं। तिरछी किरणों के कारण सूरज की गर्मी फैल जा रही है और तापमान कम हो रहा है।

lahsun ka achar : अब घर पर ही बनाइयें चटपटा, स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक लहसुन का अचार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button