Betul Ration Scam: शाहपुर में राशन की कालाबाजारी: 106 क्विंटल गेहूं और 23 क्विंटल चावल खुर्द-बुर्द करने वाला सेल्समैन गिरफ्तार
Betul Ration Scam: Ration black-marketing in Shahpur; salesman arrested for misappropriating 106 quintals of wheat and 23 quintals of rice.

Betul Ration Scam: बैतूल। जिले के शाहपुर ब्लॉक में पाठई राशन दुकान से 106.39 क्विंटल गेहूं और 23.42 क्विंटल चावल सहित कुल 3.93 लाख से अधिक के खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर दुकान के विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाहपुर आशीष कुमार कुमरे ने थाना शाहपुर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पाठई के विक्रेता राजेश इवने द्वारा शासकीय खाद्यान्न को खुर्द-बुर्द कर कालाबाजारी किए जाने का उल्लेख किया गया। आवेदन की जांच एवं तथ्यों के आधार पर थाना शाहपुर में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं धारा 316(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- यह भी पढ़ें : Soybean Registration 2026: भावान्तर योजना के लिए सोयाबीन किसानों का पंजीयन शुरू, जानें अंतिम तारीख और जरूरी नियम
इतने खाद्यान्न की हुई कालाबाजारी
जांच में पाया गया कि गेहूं 106.39 क्विंटल कीमत 2,98,982.50 रुपये, चावल 23.42 क्विंटल कीमत 92,738.75 रुपये और नमक 1.49 क्विंटल कीमत 1,825.25 रुपये इस तरह कुल 3,93,591.50 रुपये के राशन की कालाबाजारी हुई है।
- यह भी पढ़ें : Jail Prahari Recruitment: जेल प्रहरी के 757 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से होगा शारीरिक टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
त्वरित कार्रवाई कर आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण दर्ज होने के बाद शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश एवं पतारसी हेतु तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी राजेश इवने पिता भीलूसिंग इवने, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम भक्तनढाना को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



