सरकारी योजना/रोजगार

Jail Prahari Recruitment: जेल प्रहरी के 757 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से होगा शारीरिक टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन

Jail Prahari Recruitment: Recruitment for 757 Jail Prahari posts; physical test and document verification to begin on October 7.

Jail Prahari Recruitment: जेल प्रहरी के 757 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से होगा शारीरिक टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
Jail Prahari Recruitment: जेल प्रहरी के 757 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से होगा शारीरिक टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन

Jail Prahari Recruitment: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से आयोजित सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस चरण में शारीरिक नापजोख, प्रवीणता टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक भोपाल में आयोजित होगी।

लिखित परीक्षा का परिणाम 14 अगस्त को हुआ जारी

जिला जेल बैतूल के जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा 4 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है।

भोपाल में होगा दूसरे चरण का आयोजन

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा भोपाल में आयोजित की जाएगी। इसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट के साथ दस्तावेज सत्यापन भी होगा। यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नलबड़, भोपाल में 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी।

वेबसाइट से प्रपत्र निकालकर पहुंचना होगा

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट esb.mp.gov.in और जेल विभाग की वेबसाइट jail.mp.gov.in पर उपलब्ध प्रपत्र निकालने होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर आवश्यक दस्तावेजों और मांगी गई जानकारी के साथ शारीरिक नापजोख, प्रवीणता टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

सहायक जेल अधीक्षक के 25 और जेल प्रहरी के 757 पद

भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक जेल अधीक्षक के 25 पद और जेल प्रहरी के 757 पद निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा के प्रथम चरण में सहायक जेल अधीक्षक के लिए 256 और जेल प्रहरी के लिए 8217 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। अब इन सभी अभ्यर्थियों का दूसरे चरण में शारीरिक नापजोख, प्रवीणता टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button