यूथ अपडेटखानपान अपडेटलाइफस्टाइल अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Natural Anti Aging Tips: उम्रभर जवान बनकर हमेशा रहेंगे स्‍वस्‍थ, इन 12 रामबाण उपायों से पाए निरोगी काया और बदल दें जीवन

Natural Anti Aging Tips: उम्रभर जवान बनकर हमेशा रहेंगे स्‍वस्‍थ, इन 12 रामबाण उपायों से पाए निरोगी काया और बदल दें जीवन

Natural Anti Aging Tips: दुनिया का हर इंसान यह चाहता हैं कि वह हमेशा जवान दिखे। इसके लिए वह कई प्रकार के प्रयास भी करता हैं। लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ-साथ जवानी भी ढ़लने लगती हैं। उम्र की एक सीमा पर पहंचने पर व्यक्ति कमजोर पड़ने लगता हैं। उसका शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता हैं जैसे बाल सफेद हो जाना, दांत खराब हो जाना, आंखों से कम दिखाई देना घुटनों और जोड़ो में दर्द होना, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि कई रोग हो जाते हैं। लेकिन आजकल के अनियमित खानपान और बदलती जीवनशैली में व्यक्ति को कम उम्र में ही ऐसे रोग हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनको आपना कर आप उम्र भर स्वस्थ और जवान बने रह सकते हैं।

1. बालों के झड़ने पर या कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाएं तो प्रतिदिन आंवला जूस का पीएं। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इससे बालों का झड़ना बंद होगा और सफेद बाल भी होने लगेंगे।

2. दांतो का कोई भी रोग जैसे दांतों का पीलापन, दांतों में कैविटी, दांतों का कमजोर होना आदि होने पर प्रतिदिन नीम या बबूल की दातुन से दांत साफ करें। नीम और बबूल से दांतों के सभी रोग दूर होते हैं।

3. घुटनों में दर्द होने पर मेथीदाना चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक चम्मच मेथीदाना चूर्ण का सेवन करने से जोड़ो और घुटनों के दर्द शीघ्र ही समाप्त हो जाता हैं।

4. आंखों से कम दिखाई देने पर या आंखों का कोई अन्य रोग होने पर प्रतिदिन आंखों में अदरक, शहद और प्याज का रस मिलाकर एक एक बूंद डालने से आंखों के समस्त विकार दूर होते हैं।

Anti-Aging Breakthrough: Cellular Rejuvenation Therapy Safely Reverses the Aging Process in Mice

5. शरीरिक कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए प्रतिदिन एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण और शतावरी चूर्ण एक गिलास गर्म दूध के साथ पीना चाहिए। इससे शरीरिक कमजोरी और थकान शीघ्र ही दूर होती हैं।

6. मोटापा दूर करने के लिए प्रतिदिन एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से मोटापा शीघ्रता से दूर होता हैं।

7. हार्ट की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए प्रतिदिन अनार या अनार जूस का सेवन करना चाहिए। अनार हार्ट के सभी रोग दूर करने में सहायक है। कमजोर ह्रदय वालों के लिए तो अनार एक रामबाण औषधि है।

8. खुन की खराबी या चर्म रोग होने पर प्रतिदिन एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। इससे सभी प्रकार के चर्म रोग ठीक होते हैं साथ ही रक्त का शोधन होता हैं।

The 6 Signs Of Aging For Men (And How To Stop Them)

9. कमजोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शहद और थोड़ी से हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं।

10. डायबिटीज को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह आधा कप करेले और लौकी का जूस पीना चाहिए। इससे डायबिटीज की बीमारी जड़ से मिट जाती हैं।

11. हाई ब्लड प्रेशर होने पर लहसुन का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कन्ट्रोल में रहता हैं।

12. लो ब्लड प्रेशर होने पर गाजर, पालक और खजूर एंव अंजीर का सेवन करना चाहिए इससे लो ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता हैं।

News Source: Livehindi

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button