बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

इंदौर हाइवे पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर में दो मोटर साइकिलों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का बैतूल और चिचोली अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा के बेरखेड़ी गांव के संदीप पिता अशोक जलकरे (35) और जितेंद्र पिता कैलाश जलकरे मोटर साइकिल से चिचोली की ओर आ रहे थे। इधर शाहपुर के टांगनामाल निवासी मनीष पिता गोलमन यादव और मत्तू पिता कामजी लाल निवासी गुल्लरढाना टांगनामाल दूसरी मोटर साइकिल से सिवनी इंदौर की ओर जा रहे थे। टांडा और कुरसना गांव के बीच दोनों मोटर साइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को चिचोली अस्पताल लाया गया। चिचोली में इलाज के दौरान संदीप की भी मौत हो गई। घायल मत्तू की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं जितेंद्र का चिचोली में ही इलाज चल रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button