सोना-चांदी रेट टुडे

Gold silver price today: रक्षाबंधन से पहले आज फिर सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, जानें ताजा रेट

Gold silver price today: रक्षाबंधन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे सोना और चांदी के भाव भी बढ़ते ही जा रहे हैं। आज सोने के भाव ने एक बार फिर ऊंची छलांग लगाई है। वहीं दूसरी ओर चांदी भी कल के मुकाबले महंगी हुई है। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव दिन में थोड़े कम हुए थे। हालांकि चांदी कल दिन में भी महंगी हुई थी।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा आज 8 अगस्त 2025 को घोषित भाव के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के भाव 101406 रुपये हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के भाव 101000 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 92888 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 76055 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 59323 रुपये हैं। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 114893 रुपये हैं।

गुरुवार को यह थे सोने के भाव (Gold silver price today)

इससे पहले गुरुवार को 999 शुद्धता वाले सोने के भाव 100904 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 100703 रुपये पर बंद हुए थे।

995 शुद्धता वाले सोने के भाव (Gold silver price today)

995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव कल सुबह 100500 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 100300 रुपये पर बंद हुए थे।

916 शुद्धता वाले सोने के भाव (Gold silver price today)

916 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव कल गुरुवार को 92428 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 92244 रुपये पर बंद हुए थे।

750 शुद्धता वाले सोने के भाव (Gold silver price today)

750 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव कल 75678 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 75527 रुपये पर बंद हुए थे।

585 शुद्धता वाले सोने के भाव (Gold silver price today)

585 शुद्धता वाले सोने के भाव कल सुबह 59029 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 58911 रुपये पर बंद हुए थे।

चांदी के यह थे कल रेट (Gold silver price today)

इसी तरह 999 शुद्धता वाली चांदी के 1 किलोग्राम के भाव कल 114505 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 115250 रुपये पर बंद हुए थे।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Gold silver price today)

सोना और चांदी के यह भाव बेसिक रेट है। इसके बाद इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है। इसलिए अलग-अलग स्थानों पर सोना-चांदी के जेवरों के भावों में अंतर आ सकता है। (Gold silver price today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button