Betul Collector Action: घोड़ाडोंगरी में नपे लापरवाह अफसर: कलेक्टर ने सरपंच-सचिवों को हटाने और वसूली के दिए आदेश, सब-इंजीनियर को सेवा समाप्ति का नोटिस
Betul Collector's Action: Negligent officials in Ghoradongri face consequences; Collector orders removal of Sarpanchs and Secretaries and recovery of funds, issues termination notice to Sub-Engineer.

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने विगत दिनों जनपद पंचायत घोड़ाडोगरी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाये जाने तथा असंतोषजनक कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत बंजारीढाल के सचिव जितेन्द्रनाथ मंडल एवं सुरेश सलाम ग्राम रोजगार सहायक तथा ग्राम पंचायत गोहर्ल्ड बुजुर्ग के सचिव भूरासिंग कवड़े को कलेक्टर ने कारण बताओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी के तत्कालीन सरपंच कमलेश परते व तत्कालीन सचिव खेमराज यादव, वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत सूखाढाना को आंगनबाड़ी भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता के लिए, ग्राम पंचायत चोपना के सरपंच अशोक नावरे को निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए तथा तत्कालीन सचिव विनोद कुमार चौरसिया वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत झोली को सीसी रोड़ निर्माण कार्य मिथुन के घर से मोक्षधाम तक में वित्तीय अनियमितता के लिए, ग्राम पंचायत शक्तिगढ़ की सरपंच श्रीमती कमला मर्सकोले को निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए तथा तत्कालीन प्रभारी सचिव कैलाश सराठे वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत छतरपुर को सीसी रोड़ निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए, ग्राम पंचायत चिखलीमाल की सरपंच श्रीमती सरिता धुर्वे तथा तत्कालीन सचिव धन्नालाल इवने को स्टापडेम निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता के लिए, सरपंच ग्राम पंचायतों को धारा 40 के तहत पद से पृथक करने एवं सरपंच एवं सचिव को धारा 89 के तहत वसूली हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण चाहा है।
- यह भी पढ़ें : Betul Soybean Crop: पीला मोजेक नहीं सोयाबीन में फैला जड़ सड़न रोग, कृषि विभाग की टीम ने किया खेतों का निरीक्षण
वीबी-जी रामजी योजना की समीक्षा करने पर वीबी-जी रामजी योजना अंतर्गत नवीन कार्य का वर्क कोड ओपन नही किया जाना। इसी तरह ग्राम पंचायत में प्रगतिरत कार्य होने के पश्चात भी 1 जुलाई 2026 से आज दिनांक तक अल्प मानव दिवस सृजित नही किया जाना पाया गया। इस कारण 1 जुलाई 2006 से आज दिनांक तक शून्य मानव दिवस/अल्प प्रगति होने के कारण सहायक यंत्री श्रीमती योगिता पाटिल, अति. कार्यक्रम अधिकारी भगतसिंग राजपूत, संबंधित सेक्टसर के उपयंत्री महेश कीर, अनिल मूवेल, सुश्री खुशबु ब्रम्हे, पूजा गडकरी एवं ग्राम रोजगार सहायक जैतलाल यादव, ग्रा.पं. चि.आमढाना, अरविंद मंडल, ग्रा.पं. झोली, राजेश उईके, ग्रा.पं. खैरवानी, धनराज हाथिया, ग्रा.पं. मेहकार, प्रवीण यादव, ग्रा.पं. पांढरा, लक्ष्मण कवडे, ग्रा.पं. रामपुर, सोनू उईके, ग्रा.पं. विक्रमपूर, जोगानंद मालाकार, सचिव ग्रा.पं. आमाढोह को 3-3 दिवस का वेतन अवैतनिक करते हुये कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण चाहा गया। साथ ही दीपेश सोनकर, उपयंत्री जनपद पंचायत को घोड़ाडोगरी का सेवा समाप्ति हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
- यह भी पढ़ें : MP CM Helpline: MP में अफसरों पर गाज: CM हेल्पलाइन शिकायतों में देरी पर नायब तहसीलदार और रीडर की इंक्रीमेंट रुकी
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



