बैतूल अपडेट

Betul Drowning Incident: झरने में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मिला, प्रशासन ने की सावधानी की अपील

Betul Drowning Incident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में झरने में डूबे 16 साल के किशोर का शव आज सोमवार को दूसरे दिन बरामद हो सका है। यह किशोर कल खेड़ी के पास कन्हैया कोल झरने में डूब गया था। इधर प्रशासन ने भी इस हादसे के बाद आम लोगों से अपील की है कि बारिश में सावधानी बरतें और उफनती नदियों और झरनों से दूर रहें।

गौरतलब है कि बैतूल बाजार के भवानी मोहल्ले में रहने वाला पीयूष परिहार रविवार को अपने दोस्तों के साथ झरने पर घूमने गया था। वो सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी की ओर बढ़ गया था। इस बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वो झरने में डूब गया।

कल से जारी था तलाशी अभियान (Betul Drowning Incident)

इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तलाशी अभियान जारी था। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण रेस्क्यू में काफी कठिनाइयां आईं। कल शाम हो जाने के कारण तलाशी अभियान को रोकना पड़ा था।

आज सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू (Betul Drowning Incident)

आज सुबह फिर एसडीईआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की तलाश के बाद पीयूष का शव झरने के पानी के गिरने वाली जगह पर एक चट्टान के नीचे फंसा हुआ मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इकलौता बेटा था पीयूष (Betul Drowning Incident)

पीयूष, बैतूल बाजार के भवानी मोहल्ले निवासी परसराम परिहार का इकलौता बेटा था। वो दसवीं कक्षा का छात्र था। इस हादसे के बाद नगर में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि झरने जैसे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

जिला प्रशासन ने की यह अपील (Betul Drowning Incident)

इस घटना के बाद जिला प्रशासन बैतूल ने मानसून के दौरान जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विभाग द्वारा भी पूर्व में परिपत्र जारी किए हैं और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं।

बाढ़ में न पार करें पुल-पुलिया (Betul Drowning Incident)

भारी बारिश के समय कई नदी-नाले और पुल-पुलिया उफान पर होते हैं, जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति या वाहन ऐसी स्थिति में पुल-पुलिया पार न करें।

जल प्रवाह वाले स्थानों पर न जाएं (Betul Drowning Incident)

सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे झरनों और अन्य जल प्रवाह वाले पर्यटक स्थलों के निकट न जाएं। विशेष रूप से अभिभावकों से बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकने की अपील की गई है।

चेतावनी के संकेतक लगाएं (Betul Drowning Incident)

प्रशासन द्वारा सभी संबंधित सड़क निर्माण और रख-रखाव विभागों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बारिश के दौरान जलमग्न पुल-पुलियों पर चेतावनी संकेतक लगाए और आवश्यकतानुसार मार्ग बंद करने की कार्यवाही करें। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग करें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। (Betul Drowning Incident)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button