बड़ी खबरें

PPF Interest Rate: पीपीएफ की ब्याज दर में भारी भरकम कमी, फिर भी है यह फायदे का ही सौदा

PPF Interest Rate: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) देश की सबसे भरोसेमंद बचत योजनाओं में से एक माना जाता है। यह योजना जोखिममुक्त होने के साथ-साथ निश्चित रिटर्न देती है। बच्चे, महिलाएं, नौकरीपेशा लोग और वरिष्ठ नागरिक—हर वर्ग के लोग इसमें निवेश करते हैं। एक ओर जहां यह पूरी तरह सुरक्षित होता है वहीं दूसरी ओर इस पर ब्याज दर भी बेहद आकर्षक होती है।

यही कारण है कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में से यह बेहद लोकप्रिय योजना है। लोग इस योजना के माध्यम से थोड़ी-थोड़ी बचत करके भी अच्छा फंड बना लेते हैं जो कि उनके महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरा कर पाता है। फिलहाल इस योजना में 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यह दूसरों के मुकाबले काफी बेहतर है।

इस बार भी नहीं कोई परिवर्तन

केंद्र सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की समीक्षा पूरी कर ली है। इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पीपीएफ पर ब्याज दर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना ही बनी रहेगी। अप्रैल 2020 से अब तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। निवेशक हालांकि इस योजना की ब्याज दर में वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे। इसकी खास वजह भी है।

PPF Interest Rate: पीपीएफ की ब्याज दर में भारी भरकम कमी, फिर भी है यह फायदे का ही सौदा

पहले मिलता था छप्परफाड़ ब्याज

पीपीएफ की मौजूदा ब्याज दर भी वैसे तो काफी अधिक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साल पहले तक इस पर 12 प्रतिशत तक ब्याज मिलता था? शायद आप इस पर यकीन न करें, लेकिन यह सच है। पीपीएफ ब्याज दरों का इतिहास काफी रोचक रहा है। 1990 के दशक में इस योजना पर 12 प्रतिशत तक ब्याज मिलता था।

ब्याज दरों में कब-कब हुए बदलाव

1 जनवरी 2000 तक यह दर 12 प्रतिशत थी, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कटौती की गई। 15 जनवरी 2000 को पहली बार ब्याज दर एक प्रतिशत घटाई गई और यह 11 प्रतिशत पर आ गई। इसके बाद 2001 में 9.5 प्रतिशत, 2002 में 9 प्रतिशत, 2003 में 8 प्रतिशत और 2012 में थोड़ी वृद्धि के बाद 8.8 प्रतिशत रही। 2013 में फिर घटकर 8.7 प्रतिशत हुई और 2016 में यह 8.1 प्रतिशत पर आ गई। 2018 तक यह 7.6 प्रतिशत रही और 2020 से अब तक 7.1 प्रतिशत पर स्थिर है।

PPF Interest Rate: पीपीएफ की ब्याज दर में भारी भरकम कमी, फिर भी है यह फायदे का ही सौदा

इसके बावजूद योजना है लोकप्रिय

ब्याज दरों में यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय रही है, लेकिन इसके बावजूद इस स्कीम की लोकप्रियता बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि वर्तमान ब्याज दर भी काफी अच्छी है। दूसरी ओर इस योजना से जुड़ने पर और भी कई लाभ निवेशकों को मिलते हैं। यही कारण है कि इस योजना से फिर भी लोगों का मोहभंग नहीं हुआ।

हर साल कितनी राशि कर सकते जमा

पीपीएफ में हर वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष की होती है, जिसे बाद में 5-5 साल के अंतराल पर बढ़ाया जा सकता है। पहली एक्सटेंशन अवधि पूरी होने के बाद इसे दोबारा पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। यानी अगर कोई निवेशक चाहे तो अपने पीपीएफ खाते को लंबे समय तक सक्रिय रख सकता है।

PPF Interest Rate: पीपीएफ की ब्याज दर में भारी भरकम कमी, फिर भी है यह फायदे का ही सौदा

योजना में मिलता चक्रवृद्धि ब्याज

इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है, जिससे छोटे निवेश भी लंबे समय में बड़ा फंड बना देते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति हर साल अपने पीपीएफ खाते में 50000 रुपये जमा करता है तो 25 साल बाद उसे लगभग 3436005 रुपये मिलेंगे। इस राशि में 1250000 रुपये मूल निवेश और करीब 21,86,005 रुपये ब्याज शामिल होंगे। यह आंकड़ा इस योजना की स्थिरता और दीर्घकालिक लाभ को दर्शाता है।

पीपीएफ खाता खेलना बेहद आसान

पीपीएफ खाता खोलना बेहद आसान है। इसे किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। खाते में सालाना न्यूनतम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य होता है, जबकि अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये है। निवेशक चाहे तो साल में एक बार पूरी राशि जमा कर सकता है या किस्तों में भी जमा कर सकता है।

टैक्स बचाने के लिए भी बेहतर

टैक्स के लिहाज से भी पीपीएफ एक बेहद फायदेमंद स्कीम है। यह योजना ट्रिपल-ई श्रेणी में आती है। इसका अर्थ है कि निवेश, ब्याज और परिपक्वता पर मिलने वाली पूरी राशि तीनों ही स्तरों पर टैक्स मुक्त होती है। हर साल 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर की छूट मिलती है। इसके अलावा खाते पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर प्राप्त पूरी रकम भी टैक्स से पूरी तरह मुक्त होती है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button