बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

kis ward me kitna matdan : आमला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सबसे ज्यादा 81.18 प्रतिशत और अंबेडकर वार्ड में सबसे कम 41.29 प्रतिशत मतदान

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) के प्रथम चरण में आमला (Amla nagar palika) में हुए मतदान के वार्डवार आंकड़े (Ward wise statistics of polling) सामने आ चुके हैं। यहां के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सबसे ज्यादा 81.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं अंबेडकर वार्ड में सबसे कम 41.29 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के सभी 18 वार्डों में 69.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के आंकड़ों के आधार पर लोग अपने-अपने कयास लगाने शुरू हो गए हैं।

आमला शहर में कुल 22978 मतदाता हैं। जिनमें 11561 पुरूष, 11415 महिला और 2 अन्य मतदाता हैं। इनमें से कुल 8194 पुरूष और 7721 महिलाओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 15915 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जो कि 69.26 प्रतिशत है। प्रथम चरण में जिले में 3 नगरीय निकायों के लिए चुनाव हुआ। इनमें से मतदान प्रतिशत के हिसाब से आमला शहर दूसरे स्थान पर रहा है।

सबसे ज्यादा मतदान वाले बूथ व वार्ड

आमला शहर में सबसे ज्यादा मतदान लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में हुआ है। यहां 81.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड में 1259 मतदाता हैं। जिनमें से 1022 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह सबसे अधिक मतदान वाला केंद्र (पोलिंग बूथ) तिलक वार्ड स्थित राजस्व निरीक्षक क्रमांक एक है। यहां 625 में से 546 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो कि 87.36 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें… kaha kitna matdan : शाहपुर में सबसे ज्यादा और बैतूल में सबसे कम हुआ मतदान, देखें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

सबसे कम मतदान इस वार्ड व बूथ पर

वहीं दूसरी ओर सबसे कम मतदान वाला वार्ड अंबेडकर वार्ड है। यहां के कुल 1010 मतदाताओं में से 417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो कि 41.29 प्रतिशत है। सबसे कम मतदान वाले बूथ भी इसी वार्ड के रहे। वार्ड के सरस्वती शिशु मंदिर में बने बूथ नंबर 22 पर मात्र 37.10 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां के 531 में से केवल 197 ने मतदान किया। इसी तरह इसी स्कूल में बने बूथ नंबर 21 पर 45.93 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां के 479 में से केवल 220 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

वार्ड में कम मतदान की यह वजह

इस वार्ड में कम मतदान की वजह यह बताई जाती है कि यह वार्ड रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है। यहां के अधिकांश लोग यहां से ट्रांसफर या अन्य वजहों से जा चुके हैं। इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से नहीं कटा है। वे स्वयं वास्तव में तो नहीं रहते, लेकिन उनका नाम सूची में होने से उनकी गिनती अभी भी हो रही है। यही कारण है कि मतदान करने वालों की संख्या कम रही।

आमला के किस वार्ड में कितना मतदान

वार्ड का नाम कुल मतदाता मतदान किया मतदान प्रतिशत
रैदास 1322 971 73.45
तिलक 1320 1060 80.30
लाल बहादुर शास्त्री 1259 1022 81.18
संत विनोबा भावे 1246 951 76.32
छत्रसाल 1375 1040 75.84
सुभाष 1103 877 79.51
डॉ. जाकिर हुसैन 1645 992 60.30
महारानी लक्ष्मी बाई 1061 811 76.44
भगतसिंह 1261 850 67.41
सरदार वल्लभ भाई पटेल 1140 866 75.96
अंबेडकर 1010 417 41.29
रविंद्रनाथ टैगोर 1528 1055 69.04
भीमनगर 1461 921 63.04
शिवाजी 1251 849 67.87
गुरूनानक 871 560 64.29
आजाद 1332 818 61.41
महात्मा गांधी 1646 1036 62.94
जवाहर 1147 819 71.40

यह भी पढ़ें… Nagar palika chunav : जिले के 3 शहरों में चल रही वोटिंग, शाहपुर में 4 घंटे में 50 फीसद से ज्यादा मतदान, बैतूल के किदवई वार्ड में विवाद की स्थिति

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button