बैतूल अपडेट

Betul News : रोजाना नल नहीं आना बना मुलताई में मुद्दा, भाजपा नेत्री ने पूछे विधायक से सवाल

betul news, betul update, hardoli yojna, multai me jal sankat, pani ka mudda, vidhansabha chunav, multai news, multai ki khabar

Betul News : रोजाना नल नहीं आना बना मुलताई में मुद्दा, भाजपा नेत्री ने पूछे विधायक से सवाल
Betul News : रोजाना नल नहीं आना बना मुलताई में मुद्दा, भाजपा नेत्री ने पूछे विधायक से सवाल

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

विधानसभा चुनाव में अब मुलताई में रोजाना नल नहीं आने का मामला एक मुद्दा बनते जा रहा है। भाजपा नेत्री वर्षा गडेकर ने प्रेस नोट जारी कर विधायक सुखदेव पांसे से पूछा है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी हरदौली योजना के बाद भी लोगों को साफ पानी क्यों नहीं मिल पा रहा है और रोजाना नगर में जलप्रदाय क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया है की झूठी वाहवाही लूटने के लिए हरदौली योजना का शुभारंभ कर दिया गया था, लेकिन अभी तक मुलताई में हरदौली से 24 घंटे पानी आने की व्यवस्था नहीं की गई है। मुलताई के लोग पूछ रहे हैं कि नगर में रोज नल क्यों नहीं आ रहा है।

हालत यह है कि 2 दिन के अंतराल से केवल 20 मिनट पानी दिया जा रहा है और वह भी बिना फिल्टर का पानी है। ऐसे में लोगों में नगर पालिका को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इधर पार्षद भी आचार संहिता का हवाला देकर लोगों की मदद करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। वर्षा गडेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग जब वोट मांगने जा रहे हैं तो लोग कह रहे हैं कि दीवाली होने पर भी रोज नल नहीं आ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जो पार्टी नगर में पानी उपलब्ध कराएगी, वह उसी को वोट देंगे। लोगों का कहना है कि अभी ठंड है, तब जलप्रदाय की यह हालत है। गर्मी में कितने दिनों के इंतजार में जलप्रदाय किया जाएगा। वर्षा गडेकर का आरोप है कि आनन-फानन में हरदोली जल आवर्धन योजना का शुभारंभ कर दिया गया, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं दिलाया जा रहा है। कमीशन खोरी के लिए हरदौली से 24 घंटे मुलताई में पानी नहीं लाया जा रहा है।

क्या है वास्तविकता

मुलताई में पानी एक बड़ा मुद्दा है। हालत यह है कि करोड़ों रुपए की लागत से बने हरदौली डैम से मुलताई में 24 घंटे पानी नहीं आ रहा है। केवल दो से तीन घंटे हरदौली डैम से पानी लिया जा रहा है। ऐसे में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पानी होने के बाद भी लोगों को पाने के लिए तरसाया जा रहा है और उन्हें साफ पानी नहीं पिलाया जा रहा है। वहीं नगर पालिका पर बिजली बिल का लाखों रुपए बकाया है और नगर पालिका के अधिकारी इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग पर डाल रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली नहीं मिलने के कारण पानी नहीं आ रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button