बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bear attack : घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर रीछ का हमला, चार लोगों को किया जख्मी, दो गांवों में मचाया आतंक, रेस्क्यू टीम पहुंची

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के दक्षिण वन मंडल के तहत आने वाली भैंसदेही रेंज के अंतर्गत सिवनी और सिहार गांव में रविवार सुबह रीछ (भालू) ने जमकर आतंक मचाया। इन गांवों में घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर रीछ ने हमला कर दिया। इससे दोनों गांवों के 4 ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उन्हें पहले भैंसदेही अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। उधर वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम द्वारा रीछ की तलाश की जा रही है।भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही वन्य प्राणियों का रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख करना शुरू हो जाता है। वे जंगल में पानी खत्म होने से ग्रामों की ओर आते हैं। इस बीच लोगों से आमना-सामना होने या फिर पानी नहीं मिल पाने की बौखलाहट में हिंसक होकर वे हमला भी बोल देते हैं।

    रीछ की तलाश करते हुए वन विभाग का अमला और ग्रामीण।

    भैंसदेही से करीब 5 किलोमीटर दूर पोहर ग्राम पंचायत के ग्राम सिवनी और सिहार में भी आज सुबह एक रीछ के इसी हिंसक रूप का सामना लोगों को करना पड़ा। पोहर निवासी अमित अडलक ने ‘बैतूल अपडेट’ को बताया कि गर्मी के कारण लोग अपने घर के बाहर सोए हुए थे। इसी बीच रीछ ने हमला बोल दिया।

    टाइगर के बाद शाहपुर क्षेत्र में भालू की दहशत, मर्दानपुर गांव में आया नजर, मोबाइल में हुआ कैद, दहशत में ग्रामीण

    उन्होंने बताया कि रीछ आज सुबह पहले सिवनी गांव पहुंची। वहां घर के बाहर सो रहे एक ग्रामीण पर हमला कर उसका मुंह बुरी तरह नोच लिया। इससे उसकी आंख, मुंह पर गंभीर चोट आई है। वहां से ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह ग्राम सिहार आ धमकी।

    देखें वीडियो… पेड़ में बुरी तरह फंस गया था भालू, इस तरह किया गया रेस्क्यू

    सिहार ग्राम में भी घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर उसने हमला कर दिया। इससे इन लोगों के हाथ, पांव, पेट सहित अन्य स्थानों पर गहरे जख्म हो गए हैं। एक ग्रामीण का तो पांव टूट जाने की भी खबर है। यहां से भी उसे लोगों ने किसी तरह खदेड़ा और सभी घायलों को परिजन भैंसदेही अस्पताल ले गए।

    https://youtu.be/6hyu7kIvS6g

    भैंसदेही में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया है। उन्हें बैतूल लाया गया है। यहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। रीछ के हमले में तानबा पिता शत्रुघ्न बारस्कर (62), जंगल ओझा (56), अजय ओझा (18) और मुन्नी ओझा (50) घायल हुए हैं। इनमें से तानबा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    Presence of Bear : डोक्या गांव के आसपास भालू की दहशत, महुआ बीनने तक नहीं जा पा रहे ग्रामीण

    ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रीछ की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि रीछ अभी भी उसी क्षेत्र में मौजूद है। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत बनी है। इधर वन विभाग की भी कोशिश है कि रीछ को रिहायशी क्षेत्र से दूर कर दिया ताकि आक्रोशित ग्रामीण उसे कोई क्षति ना पहुंचा सके।

    बैतूल में चंद कदम दूर से गुजरा टाइगर, कैमरे में किया कैद, आसपास के गांवों में दहशत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button