बैतूल अपडेट

Betul News: तीसरी लाइन का काम टला, रद्द और डायवर्ट सभी ट्रेनें रिस्टोर; गोरखपुर एक्सप्रेस में मारपीट, तीन यात्री घायल

Betul News: Work on third line postponed, all canceled and diverted trains restored; Fighting in Gorakhpur Express, three passengers injured

Betul News: तीसरी लाइन का काम टला, रद्द और डायवर्ट सभी ट्रेनें रिस्टोर; गोरखपुर एक्सप्रेस में मारपीट, तीन यात्री घायल
Betul News: तीसरी लाइन का काम टला, रद्द और डायवर्ट सभी ट्रेनें रिस्टोर; गोरखपुर एक्सप्रेस में मारपीट, तीन यात्री घायल

Betul News: (बैतूल)। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत तीसरी लाइन और प्री इंटरलॉक एवं इंटरलॉक वर्क किया जाना था। इसके चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ को डायवर्ट किया था। यह कार्य आगे बढ़ा दिए गए हैं। जिसके चलते इन सभी ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। इधर गोरखपुर एक्सप्रेस में बीती रात यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें 3 यात्री जख्मी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोपाल मंडल के बुधनी, मिडघाट, चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर थर्ड लाइन का कार्य किया जाना था। इसके साथ ही बुदनी एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री इंटरलॉक एवं इंटरलॉक वर्क भी 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य किया जाना था। इस कारण से कई ट्रेनें इस बीच रद्द की गई थी। वहीं कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाना था।

मध्य रेल के नागपुर मंडल के तहत आने वाले आमला रेलवे स्टेशन के प्रबंधक वीके पालीवाल ने बताया कि तीसरी लाइन का कार्य अगली सूचना तक टाल दिया गया है। वहीं मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल अशोक कटारे ने बताया कि बुधनी-बरखेड़ा सेक्शन में प्रस्तावित नॉन इंटरलॉक वर्क भी फिलहाल अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। इसके चलते अभी ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। इससे सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय और रूट से ही चलेंगी।

इन ट्रेनों को किया गया था रद्द

  • ट्रेन क्रमांक 19343 इंदौर-सिवनी पंचवेली 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 13 ट्रिप रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 19344 सिवनी-इंदौर पंचवेली 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के मध्य 13 ट्रिप रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 14624 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 14 ट्रिप रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 14623 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के मध्य 14 ट्रिप रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 12923 त्रि-शताब्दी इंदौर-नागपुर 24 अक्टूबर को रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 12924 त्रिशताब्दी एक्सप्रेस नागपुर-इंदौर 25 अक्टूबर को रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 12405 भुसावल-निजामुद्दीन 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य 4 ट्रिप रद्द की गई थी।
  • ट्रेन क्रमांक 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन-रायगढ़ 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के मध्य 4 ट्रिप रद्द की गई थी।

इन ट्रेनों के मार्ग में किया था परिवर्तन

  • ट्रेन क्रमांक 12589 गोरखपुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18 एवं 25 अक्टूबर को अपने प्रॉपर रूट भोपाल-इटारसी के बजाय जबलपुर-इटारसी होकर चलना थी।
  • ट्रेन क्रमांक 12590 सिकंदराबाद से गोरखपुर एक्सप्रेस यह ट्रेन 19 एवं 26 अक्टूबर को अपने प्रॉपर मार्ग इटारसी-भोपाल की बजाय इटारसी-जबलपुर रूट से चलना था।

सीट को लेकर विवाद में मारपीट, तीन यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

बीती रात नागपुर से भोपाल की ओर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद एक पक्ष के आधा दर्जन यात्रियों ने दूसरे पक्ष के 3 यात्रियों पर हमला कर दिया। हमले में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3 युवक गोरखपुर एक्सप्रेस से बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में सीट पर बैठने को लेकर अन्य 6-7 यात्रियों से उनका विवाद हो गया। इस पर उन पर 6-7 यात्रियों ने इन 3 युवकों पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि हमला किसी धारदार हथियार से किया गया है।

ट्रेन में हुई मारपीट की इस घटना से अन्य यात्री दहशत में आ गए। वहीं मारपीट की घटना में तीनों यात्री बुरी तरह घायल हो गए। इसकी किसी ने जीआरपी बैतूल को सूचना दी। इस पर जीआरपी ने ट्रेन के बैतूल पहुंचने पर घायल यात्रियों को उतारा और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जीआरपी चौकी बैतूल के प्रभारी रवीश यादव ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 294, 34 का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को राउंड अप किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button