बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Action : ठेके पर बन रहे थे पीएम आवास, ठेकेदार पर कराई एफआईआर, जिपं सीईओ की ऑन द स्पॉट कार्रवाई

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    पीएम आवास में ठेकेदारी प्रथा पूर्णतः वर्जित है, लेकिन इसके बावजूद प्रभातपट्टन जनपद पंचायत की माजरी पंचायत में पीएम आवास का निर्माण ठेके पर कराया जा रहा था। इस बारे में शिकायत मिलने पर बुधवार को स्वयं जिला पंचायत सीईओ माजरी पहुंचे। यहां शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने ठेकेदार पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। इस पर ठेकेदार को थाने में बिठा लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। सरपंच और सचिव पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम आवास योजना हितग्राही मूलक योजना है। इसमें हितग्राही को राशि उपलब्ध कराई जाती है और आवास का निर्माण उसे खुद ही करना होता है। इसके विपरित माजरी पंचायत में पीएम आवास का निर्माण ठेके पर हो रहा था। यहां ठेकेदार आनंद राव कुमरे को 4 आवासों के निर्माण का ठेका दिया गया था। सभी हितग्राहियों ने आवास की राशि 6 लाख रूपये ठेकेदार को दे दी थी। ठेकेदार ने छत स्तर तक काम किया और फिर छोड़ दिया। इससे हितग्राही परेशान होंगे थे।

    Gram Samvad : समय पर नहीं आता शिक्षक, कलेक्टर ने दिए वेतन रोकने के आदेश, बीपीएल सूची में हैं अपात्रों के नाम, हैंडपंप से लाल पानी आने की शिकायत

    बताया जाता है कि इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ से किसी हितग्राही ने शिकायत की थी। इस पर जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा (आईएएस) आज खुद ही माजरी पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने तत्काल ही ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए।

    Gram Samvaad: कलेक्टर पहुंचे दूरस्थ ग्राम लीलाझर: ग्रामीणों ने बताया- साहब, शुरू नहीं हुआ नल-जल योजना का काम, ट्रांसफार्मर भी नहीं बदल रही बिजली कंपनी

    इस पर ठेकेदार को पुलिस थाने ले जाकर बिठाल लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही थी। इस मामले में सरपंच और सचिव के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ की इस ऑन द स्पॉट कार्रवाई से सरपंच-सचिवों में हड़कंप मचा है।

    प्रभारी सचिव को अंतिम चेतावनी: दस दिनों में जमा करें रिकवरी के 3.82 लाख रुपये, नहीं तो भेजा जाएगा 30 दिन के लिए सिविल जेल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button