स्वास्थ्य अपडेट

Gur Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में पेट की समस्‍या और लू से बचाव के लिए पीएं गुड़ का शरबत

Gur Ka Sharbat Recipe, gur ka sharbat benefits, mohabbat ka sharbat near me, mango juice, soda juice, kochi's famous kulukki sarbath, mirchi juice, kulukki sarbath palakkad, street soda india,

Gur Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में पेंट की समस्‍या और लु से बचाव के लिए पिएं गुड का शरबत
Source: Credit – Social Media

Gur Ka Sharbat Recipe: गर्मियों के समय में बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडक बनाए रखने के लिए कुछ लोग शरबत, जूस, छाछ, गन्ने का रस, आम का पन्ना, दही की लस्सी अधिक पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि गर्मी की वजह से लोगों को अधिक खाने का मन नहीं होता है और ज्‍यादातर बाहर की ड्रिंक पीते है ताकि शरीर को तरोताजा रख सकें।

आज हम आपके लिए गुड़ का शरबत (gud sharbat) कैसे बनाते हैं, इसके बारे में यहां बताने वाले हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। शरबत बनाने के लिए गुड़, पानी, नींबू का रस, इलायची पाउडर और नमक का उपयोग किया जाता है।

गर्मियों में पेट की समस्या भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप शरबत का सेवन करके खुद को ठंडा महसूस करा सकते हैं। गुड़ का शरबत, लू से बचाव में भी मददगार साबित होता है। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है। इसके अलावा गुड़ का शरबत शरीर के पीएच को बैलेंस करता है। यह शरबत गर्मियों में ताजगी और ठंडक का एहसास देता है। इसे ज्यादा ठंडा बनाने के लिए बर्फ का उपयोग किया जा सकता है। तो आईये जानते हैं गुड़ का शरबत बनाने की विधि…

सामग्री (Gur Ka Sharbat Recipe)

  • 1 कप गुड़ (चीनी के स्थान पर इस्तेमाल किया जा सकता है)
  • 4 कप पानी
  • 1 नींबू का रस
  • 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

विधि (Gur Ka Sharbat Recipe)

  • एक जग में गुड़ और पानी को मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल नहीं जाता।
  • फिर इसमें इलायची पाउडर, नींबू का रस और नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • शरबत को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाएं।
  • शरबत को ठंडा करने के लिए उसे रेफ्रिजरेटर में रखें।
  • गुड़ का शरबत तैयार है। इसे ठंडा पीने से पहले अच्छी तरह से मिलाएं।
  • आप इसमें बर्फ भी मिला सकते हैं जो इसे ठंडा और रसीला बनाएगा।

गुड़ का शरबत पीने से फायदे-

लू से बचाता है गुड़ का शरबत- गुड़ का शरबत, लू से बचाव में मददगार है। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है और आप अचानक गर्मी और ठंड का शिकार नहीं होते हैं। इसके अलावा गुड़ का शरबत पीना शरीर के पीएच को बैलेंस करने और बढ़ते-घटते तापमान के बीच सेहतमंद रखने में मदद करता है।

लिवर डिटॉक्स में मददगार है गुड़ का शरबत- लंच और डिनर के बाद गुड़ का शरबत पीने से पाचन एंजाइम सक्रिय होकर कब्ज से बचाव होता है। पर खास बात ये है कि ये लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर को साफ करता है। इसके अलावा इसका पोटेशियम शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मददगार है। इस तरह ये शरबत शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

स्वास्थ्य अपडेट अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button