MP TET Exam: एमपी में क्या शिक्षकों को मिलेगी राहत? विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की पहल करेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
MP TET Exam: Will teachers in MP get relief? BJP State President Hemant Khandelwal to initiate a move to convene a special assembly session.

MP TET Exam: बैतूल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा बैतूल की महिला शिक्षकों ने रक्षा सूत्र के माध्यम से अपनी मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तक पहुंचाई। 27 अगस्त को शिक्षिका अनिता सोनारे एवं अलका ठोके के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर कार्यरत शिक्षिकाओं की नौकरी बचाने के लिए मध्यप्रदेश में टीईटी परीक्षा निरस्त कराने की मांग की।
तमिलनाडु सरकार ने बुलाया विशेष विधानसभा सत्र
शिक्षिकाओं ने बताया कि हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है। इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। शिक्षिकाओं ने कहा कि उन्होंने अपने भाई के रूप में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को रक्षा सूत्र बांधकर अपनी नौकरी बचाने की पहल करने का निवेदन किया है। इस पर हेमंत खंडेलवाल ने शिक्षिका बहनों को आश्वासन दिया कि तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त करने की कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे।

- यह भी पढ़ें : Rewa Hospital News: बड़ा एक्शन: प्रसूता और शिशु की मौत पर डिप्टी सीएम सख्त, 2 डॉक्टर समेत 4 स्वास्थ्य कर्मी सस्पेंड
इन्होंने बांधे विधायक को रक्षा सूत्र
रक्षा सूत्र बांधने वालों में अनिता सोनारे, रजनी बाइकर, अलका ठोके, ममता ठाकरे, विमला ठाकरे, तुलसी डोंगरे, माधुरी परते, प्रेमलता निखार, अनीशा खान, शारदा सोनी, अनीता धोटे, सुनंदा दवंडे, सुखवंती पाटिल, सुधा कुमरे, बिपाशा मिश्रा, विनीता बामने, रामरति भलावी, संध्या धुर्वे, गीता खातरकर, सीमा झरबड़े, ललिता आगे, रीना पवार, प्रतिभा माथुर, मीना ने, अंजलि सलाम, सरोजबाला माथनकर, नीति उरके, तुलसी अनघोरे, अंजली परिहार और मीणा धुर्वे सहित सैकड़ों महिला शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
- यह भी पढ़ें : Sugar Price Drop: त्योहारों से पहले सस्ती होगी शक्कर, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इस फैसले से गिरेंगे चीनी के दाम
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



