बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Theft : डिक्की में रखे थे लाखों के जेवर, स्कूटी ही उड़ा ले गया बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल शहर के सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से शुक्रवार दोपहर में एक स्कूटी अज्ञात चोर ने चुरा ली। इस स्कूटी की डिक्की में जेवर रखे थे। अभी यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है कि जेवर कितने के थे, लेकिन वे लॉकर में रखने के लिए ले जाए गए थे। इससे संभावना जताई जा रही है कि जेवर लाखों रुपये के रहे होंगे। चोरी की सूचना पर गंज थाना पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी एके साईखेड़कर आज दोपहर में सिविल लाईन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में जेवर रखने आए थे। यह जेवर उनकी स्कूटी की डिक्की में रखे थे। श्री साईखेड़कर ने बैंक के भीतर जाकर कुछ देर अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद वे गेट के बाहर आए तो उनकी स्कूटी वहां नहीं थी।

    उन्होंने आस-पास देखने के बाद बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। बैंक प्रबंधन ने तत्काल गंज थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज निकाल कर उसकी मदद से हुलिया के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई है। अभी तक की स्थिति में यह बात सामने आई है कि वह बडोरा से फोरलेन पर चढ़ा है। इसके बाद वह किधर गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट हो गया है कि वह नागपुर की ओर नहीं गया है।

    आवेदक ने अपने आवेदन में बताया है कि वे लॉकर में जेवर रखने गए थे। स्कूटी की डिक्की में पासबुक, जेवर और कुछ कागजात रखे थे। जेवर कितने के थे, यह बिल प्रस्तुत करने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
    सतीश अंधवान
    टीआई, थाना बैतूल गंज, बैतूल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button