Samsung Galaxy M33 5G: सैमसंग का सबसे बड़ा ऑफर! 26 हजार का फोन मिल रहा मात्र 11999 में, जानें कैसे उठाए सेल फायदा

Samsung Galaxy M33 5G: इस साल सैमसंग के फोन पर सेल में जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहे हैं। सैमसंग अपने प्रीमियम और मिड रेंज फोन को भारी छूट के साथ बेच रहा है। कुछ दिन पहले ही लांच किए गए Samsung Galaxy M33 5G पर सैमसंग इंडिया द्वारा बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने इस फोन को 25 हजार 999 की कीमत पर लांच किया था, लेकिन सैमसंग अब ये फोन मात्र 11 हजार 999 पर बेच रही है। इस मोबाइल में आपको 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां इसकी कीमत और ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy M33 5G के फीचर्स
इसमें 6.6 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गाय है। यह फोन Exynos 1280 Octa Core प्रोसेसर से लैस है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50MP का है। दूसरा 5MP का है, तीसरा 2MP का चौथा भी 2MP मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android v12.0 पर आधारित One UI 4 पर काम करता है।
samsung galaxy m33 5g specifications
- परफॉर्मेंस-Samsung Exynos 1280
- डिस्प्ले-6.6 inches (16.76 cm)
- स्टोरेज-128 GB
- कैमरा-50 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP
- बैटरी-6000 mAh
- रैम 6/8 GB

samsung galaxy m33 5g price in india
इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। सैमसंग इंडिया अपने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 11,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर पेश कर रहा है, जो दिलचस्प बजट स्मार्टफोन सौदों में से एक बनाता है।
Samsung Galaxy M33 5G की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू हो चुकी है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इन दोनों वेबसाइट पर जाकर ऑफर को चेक कर सकते हैं।



