बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

fierce fire : शुगर मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड कर रही काबू पाने का प्रयास, मचा हड़कंप

• उत्तम मालवीय, बैतूल

बैतूल जिले के सोहागपुर में स्थित श्रीजी शुगर मिल में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि स्टोर में पहले आग लगी और उसके बाद यह आग फैल गई। आग लगने से श्रीजी शुगर मिल परिसर में हड़कंप मच गया।

आग जिस समय लगी उस दौरान वहां पर मिल के स्टॉफ के लोग और किसान भी मौजूद थे। आग की सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। तत्काल बैतूल बाजार नगर परिषद और नगर पालिका बैतूल से दमकल सोहागपुर भेजी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग किन कारणों से लगी है, लेकिन शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button